Namo Bharat Train: हजारों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते है लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता है कि कैसे ट्रेन जर्नी का मजा फ्री में भी मिल सकता है। अगर आप Namo Bharat ट्रेन से सफर करते हैं या करने वाले हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप हर यात्रा के साथ लॉयल्टी पॉइंट्स कमा सकते हैं और उन पॉइंट्स से आगे चलकर फ्री में सफर भी कर सकते हैं।

कैसे कर सकते हैं नमो भारत ट्रेन में फ्री सफर? (Namo bharat free ticket)
NCRTC (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) की ओर से यात्रियों के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसके तहत जब भी आप Namo Bharat ऐप या NCMC कार्ड (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) से टिकट खरीदेंगे, तो हर सफर पर आपको कुछ रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे।ये पॉइंट्स आप जमा करते रह सकते हैं। जब ये पॉइंट्स एक तय लीमिट तक पहुंच जाएंगे, तो आप इन्हें फ्री राइड के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
किन्हें मिलेगा फायदा? (namo bharat train news)
जो यात्री Namo Bharat ऐप से टिकट बुक करेंगे या फिर NCMC कार्ड से पेमेंट करेंगे उन्हीं को लॉयल्टी पॉइंट्स मिलेंगे। जो लोग टोकन या कागज वाले टिकट लेते हैं, उन्हें ये फायदा नहीं मिलेगा।
ये स्कीम अभी कहां लागू है?
फिलहाल ये सुविधा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर के दुहाई डिपो से मोदी नगर साउथ तक के यात्रियों के लिए शुरू की गई है। आगे चलकर इसे पूरे रूट पर लागू किया जाएगा। इस स्कीम का मकसद ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग की ओर बढ़ाना है। ताकि सफर भी आसान हो और समय की भी बचत हो।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications