Namo Bharat Stations Facilities: नमो भारत ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या देखी जा रही है। आरआरटीएस स्टेशनों के परिसर में कई सुविधाओं की उपलब्धता से यात्रियों में भी वृद्धि होगी।
हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने इस बात की जानकारी दी है कि भारत ट्रेन के यात्रियों को स्टेशन पर खरीददारी, रेस्तरां और बैंकिंग जैसी सुविधाएं जल्द दी जाएगी।

स्टेशन परिसर के अंदर मिलेंगी ये सुविधाएं
आपको बता दें कि स्टेशन पर खरीददारी, रेस्तरां और बैंकिंग जैसी सुविधाएं स्टेशन के अंदर दी जाएंगी।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अनुसार, हाल ही में नमो भारत ट्रेन ने दस लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की उपलब्धि हासिल की थी और हर दिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, स्टेशन परिसर के भीतर इन सुविधाओं की उपलब्धता से यात्री सुविधा में और वृद्धि होगी।
4 जून तक टेंडर जमा करने की तारीख
आपको बता दें कि कॉरिडोर के यात्रियों को जल्द ही Namo Bharat Train में तेज और आरामदायक यात्रा के अलावा खरीदारी, रेस्तरां में भोजन, खानपान और बैंकिंग सेवाओं जैसी सुविधाओं का आनंद लोगों को आसानी से मिलेगा।
एनसीआरटीसी ने ये सुविधाएं प्रदान करने के लिए कॉरिडोर के संचालित खंड के स्टेशन पर वाणिज्यिक स्थानों के लिए टेंडर निकाले गए हैं।
टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि चार जून है और इससे जुड़े दस्तावेजों को एनसीआरटीसी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। NCRTC ने पहले चरण में साहिबाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशन पर जगह के लिए टेंडर निकाले हैं।
वर्तमान में 8 स्टेशनों पर नमो भारत ट्रेन सेवाएं हैं संचालित
नमो भारत ट्रेन सेवाएं साहिबाबाद और मोदीनगर उत्तर के बीच 34 किलोमीटर के खंड पर आठ स्टेशन पर संचालित होती हैं। इसमें कहा गया है कि इस संचालित खंड के भीतर अन्य स्टेशन पर वाणिज्यिक स्थान खोलने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
सिर्फ यही नहीं, यह भी जानकारी दी गई है कि साहिबाबाद स्टेशन पर, वसुंधरा और साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र से सटे प्रवेश और निकास ब्लॉक में लगभग 165 वर्ग मीटर का निर्मित क्षेत्र बोली के लिए उपलब्ध है।
आपको बता दें कि गुलधर स्टेशन पर, लगभग 145 वर्ग मीटर का एक निर्मित क्षेत्र रेस्तरां, खानेपीने की दुकानें, शॉपिंग आउटलेट, बैंक और कार्यालयों जैसे वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।
जून 2025 तक पूरे कॉरिडोर में नमो भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य
वहीं, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के वर्तमान में संचालित 34-किलोमीटर खंड के जल्द ही मेरठ दक्षिण स्टेशन तक विस्तारित होने की उम्मीद है और इसके कारण संचालित खंड की लंबाई बढ़ जाएगी।
यह पूरा गलियारा 82 किलोमीटर का है, निर्माणाधीन हिस्सों पर निर्माण तेजी से चल रहा है और जून 2025 तक पूरे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किये जाने का लक्ष्य है।
इस दिन से दौड़ना शुरु हुई थी नमो भारत
देश की पहली रैपिड ट्रेन 'नमो भारत' 21 अक्टूबर से शुरु हुई थी। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर में देश की पहली रैपिड रेल ने पटरी पर दौड़ना शुरू किया था।
नमो भारत में कई तरह के कोच दिए गए हैं। कोच की सुविधाओं और दूरी के हिसाब से इनका किराया निर्धारित किया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications