IRCTC Namo Bharat: नमो भारत में यात्रा करना हुआ और भी आसान, वन इंडिया वन टिकट की मिलेगी सुविधा

Namo Bharat IRCTC Ticket Booking: भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC)और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने समझौता किया है. यह समझौता नमो भारत ट्रेनों की यात्रियों की यात्रा को बेहतर बनाने के लिए किया गया है. इस समझौते के तहत नमो भारत ट्रेन के लिए यात्रियों को वन इंडिया वन टिकट (One India One Ticket) की सुविधा दी जाएगी. इस सुविधा के जरिए यात्री एक ई-टिकट बुक करने के बाद, उसमें 8 अन्य यात्रियों को शामिल कर सकते हैं.

Namo travelling

नमो भारत ट्रेन दिल्ली से गाजियाबाद और गाजियाबाद से मेरठ तक चलती है. वर्तमान में नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद से मोटीनगर नार्थ खंड में परिचालन है. इसके अलावा इस ट्रेन में शामिल अन्य शहरों को दिल्ली से जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

वन इंडिया वन टिकट से मिलेगी बेहतरीन सुविधाएं

नमो भारत ट्रेन की ई टिकट को IRCTC प्लेटफॉर्म के जरिए बुक किया जा सकता है. अब यात्री अपनी टिकट बुक करने के अलावा परिवार और दोस्तों की भी टिकट बुक कर सकते है. इसमें ऐड ऑन सेवा की सुविधा दी जाएगी, जिसके तहत यात्री बुकिंग के समय 8 अन्य यात्रियों को ऐड कर सकते हैं.

इसके अलावा ट्रेन टिकट बुकिंग हिस्ट्री से भी एक्सेस किया जा सकता है. यह पता चला है कि आरआरटीएस टिकट की प्रत्येक टिकट के लिए क्यूआर कोड जेनरेट होगा.

नमो भारत की क्यूआर कोड टिकट से चार दिन तक ट्रेवल किया जा सकता है. यात्रा से एक दिन पहले, यात्रा के दिन और यात्रा के दो दिन बाद यानी कुल 4 दिन तक इस ट्रेन टिकट की सहायता से ट्रेवल किया जा सकता है. हालांकि यह टिकट एक ही डेस्टीनेशन के लिए होगा.

इसके अलावा इस टिकट को 120 पहले तक बुक किया जा सकता है. ट्रेन की टिकट बुक करने के बाद यात्री के पास कन्फर्मेशन के लिए ईमेल और एसएमएस भी आएगा.

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+