नई दिल्ली। घर या फ्लैट खरीदने वाले आजकल डरे हुए हैं। इनका बिल्डरों पर से भरोसा उठ गया है। इसका सबसे बड़ा कारण बुकिंग के बाद तय समय पर कब्जा न मिलना है। देश में हजारो प्रोजेक्ट लटके हुए हैं। इन प्रोजेक्ट में बुकिंग कराने वालों को कई साल बीतने के बाद भी अभी तक फ्लैट नहीं मिल पाया है। हजारों लोग तो बैंक का लोन पूरा दे चुके हैं, लेकिन अभी तक उनको अपना फ्लैट नहीं मिला है। लेकिन इस समस्या को दूर करने की पहल अब बिल्डरों ने ही की है। बिल्डरों के संगठन नेशनल रियल स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको) ने एक पोर्टल लांच किया है। ऐसा ही एक पोर्टल बाद में रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) भी लाने की तैयारी कर रहा है।
आवास एवं शहरी मामलों के सचिव ने पोर्टल किया लांच
बीते मंगलवार को नारेडको की तरफ से तैयार किए गए इस ऑनलाइन पोर्टल की लांचिंग हुई। इसकी लांचिंग आवास एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल में प्रॉपर्टी का अमेजन जैसा बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल जितती ज्यादा पारदर्शिता के साथ काम करेगा, इसका भरोसा लोगों में उतना ही जयादा बढ़ेगा।
क्या है यह हाउसिंग फॉर आल पोर्टल
बिल्डरों के संगठन नेशनल रियल स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको) की तरफ से लांच किए गए इस हाउिसंग फार ऑल पोर्टल में देश के रेरा पंजीकृत प्रोजेक्ट को ही स्थान दिया जाएगा। लोग इस पोर्टल के माध्यम से घर या फ्लैट बुक करा सकेंगे। अगर बाद में खरीददार फ्लैट नहीं लेना चाहता है तो उसे पूरा बुकिंग अमाउंट वापस करने का भी प्रावधान इस पोर्टल में दिया गया है।
फिलहाल 1 माह तक यानी 13 फरवरी 2020 तक देशभर के बिल्डर इसमें अपने प्रोजेक्ट पंजीकृत करा सकेंगे। इसके बाद 14 फरवरी से देशभर के घर या फ्लैट के खरीदार इनकी बुकिंग करा सकेंगे। यहां पर शुरू के 15 दिन तक घर में खरीदार ऑफर को देख समझ सकेंगे। इसके बाद वह 1 मार्च से 31 मार्च, 2020 तक घरों की या फ्लैट की बुकिंग करा सकेंगे।
ये है पोर्टल का नाम। डिटेल जानने के लिए क्लिक कर सकते हैं-
केवल 25,000 रुपये देकर बुक हो जाएगा फ्लैट
नारेडको को उम्मीद है कि शुरू के 1 महीने में ही देशभर के करीब 1000 प्रोजेक्ट इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड हो जाएंगे। लोग पहले इन परियोजनाओं का पूरा विवरण पोर्टल पर जान सकेंगे। यहां तक इसमें फ्लैट की डिलिवरी तक का समय दिया जाएगा। यहां पर केवल 25,000 रुपये देकर लोग अपने लिए फ्लैट बुक करा सकेंगे। अगर बाद में किसी कारण से खरीदार घर नहीं खरीदना चाहता है तो वह बुकिंग कैंसिल कराके पूरा पैसा वापस ले सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications