नई दिल्ली, अगस्त 06। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के टियर-2 खातों से जुड़ा एक बड़ा बदलाव करने का फैसाला लिया है। ऑथरिटी ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अंशदान के भुगतान करने की सुविधा पर रोक लगा दिया है। पीएफआरडीए ने निर्णय लिया है कि एनपीएस के टियर -1 खातों में भुगतान की सुविधा बनी रहेगी। जबकि टियर -2 खाते के लिए क्रेडिट कार्ड से भुगतान नहीं किया जा सकेगा।
टियर-2 खातों में क्रेडिट कार्ड से नहीं हो सकेगा भुगतान
टियर-2 एनपीएस खाते में क्रेडिट कार्ड से भुगतान बंद करने की जानकारी एक सर्कुलर के माध्यम से दी है। पीएफआरडीए ने सर्कुलर में बताया है कि एनपीएस के टियर-2 खाते में भुगतान के तरीके के रूप में क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। पीएफआरडीए को पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण अधिनियम, 2013 की धारा 14 के तहत नियम में बदालाव करने का अधिकार प्राप्त है। प्रधिकरण ने ग्राहकों के हितों की रक्षा करने के लिए यह कदम उठाया है।
क्यों लिया गया फैसला
दरअसल, म्यूचुअल फंड या स्टॉक में निवेश के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने को प्रोत्साहित नहीं किया जाता है। क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने से अधिक ब्याज देना पड़ता है। क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर एनपीए खाताधारकों को 0.60 प्रतिशत गेटवे शुल्क देना होता है, गेटवे शुल्क के बाद जब हम इसमें जीएसटी जोड़ते हैं तो यह और अधिक हो जाता है।
क्या होता है टियर-2 खाता
एनपीएस टियर-2 एक नॉन-रिटायरमेंट खाता होता है। यह खाता प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी, खुद का बिजनेस करने वाले व्यक्ति या व्यवसायी इसमें निवेश कर सकते हैं। इस खाते की खासियत है कि बिना किसी पेनाल्टी या लॉक-इन के आप पैसे निकाल सकते हैं। एनपीएस टियर 2 खाते के लिए कोई न्यूनतम बैलेंस राशि या न्यूनतम वार्षिक योगदान का प्रबंध नहीं होता है। टियर-2 खाते वाले नेशनल पेंशन स्कीम खाताधारक खाते में किए गए निवेश पर आयकर छूट का दावा नहीं करते। हालांकि, टियर-2 एनपीएस खाते में टियर-1 एनपीएस खाते की तुलना में जमा किए गए निवेश को निकालने के नियम सख्त नहीं होते हैं। कोई भी व्यक्ति टीयर 2 का खाता खोल सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications