Navratri Stocks; Stocks to BUY: नवरात्रि का महाउत्सव चल रहा है और इस विशेष मौके पर लोग अपने बेहतर भविष्य को लेकर कई तरह की प्लानिंग को साकार करने की शुरुआत करते हैं। ऐसे में यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं और ऐसे स्टॉक को ढूंढ रहे हैं जो आपको दमदार रिटर्न दे सके तो आज हम आपको यहां ऐसे ही दो स्टॉक के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसमें अगले नवरात्रि तक यानी एक साल में बंपर रिटर्न मिलने की प्रबल संभावना है।

सबसे खास बात कि इन शेयरों को लेकर PHD Capital के CEO Pradip Halder ने गुडरिटर्न्स के साथ बातचीत में अपना नज़रिया साझा किया है। साथ में टारगेट और स्टॉप लॉस जैसे जरूरी बातें भी बताई है।
इन शेयरों में बरसेगा छप्परफाड़ पैसा?
प्रदीप हल्दर ने बताया कि यदि शॉर्ट टर्म का नज़रिया है, यानी एक से दो महीने का तो वर्तमान में Astra Microwave Products के शेयरों में निवेश करने का अच्छा मौका है। इसके लिए 1200 रुपये का टारगेट रहेगा और 1035 रुपये पर स्टॉप लॉस मेंटेन करने की सलाह रहेगी। स्टॉक फिलहाल 1125 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।
वहीं, शॉर्ट टर्म के नज़रिए से दूसरा स्टॉक Nava Ltd है जिसमें बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना नज़र आ रही है। स्टॉक फिलहाल 700 के आसपास कारोबार कर रहा है और इसके लिए 850-900 रुपये का टारगेट रहेगा।
लॉन्ग टर्म यानी अगले एक साल का नज़रिया है तो इस नवरात्रि में खरीदारी करने पर अगले नवरात्रि तक की अवधि के लिए प्रदीप हल्दर ने BEL और Paradeep Phosphates Ltd के शेयरों में निवेश की राय दी है।
उन्होंने बताया कि BEL के शेयर अभी 400 के आसपास कारोबार कर रहा है जो अगले एक साल में 550-600 रुपये के लेवल तक जा सकता है। वहीं, पारादीप फॉस्फेट्स की बात करें तो शेयर को 180 रुपये के आसापास खरीदारी की राय है जो कि करेंट प्राइस है और इसके लिए अगले एक साल में 220 रुपये का टारगेट रहेगा।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications