Navi Mumbai International Airport Limited: नवी मुंबई में बन रहा नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले ही यात्रियों के लिए एक जरूरी जानकारी सामने आई है। इस एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों को यूजर डेवलपमेंट फीस (User Development Fee - UDF) चुकानी होगी। यह एक अतिरिक्त चार्ज होता है, जो हर यात्री से एयरपोर्ट इस्तेमाल करने के बदले लिया जाता है।

कितनी फीस देनी होगी?
नए नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से उड़ान भरने वाले यात्रियों को उड़ान के प्रकार के हिसाब से UDF देना होगा:
घरेलू फ्लाइट (Domestic Flights) - 620 रुपए प्रति यात्री
अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट (International Flights) - 1,225 रुपए प्रति यात्री
इतना ही नहीं अगर कोई यात्री इस एयरपोर्ट पर लैंड करता है, तो भी उसे यूडीएफ देना होगा।
घरेलू उड़ानों से आने पर - 270 रुपए
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने पर - 525 रुपए
यह यूडीएफ टेम्प्रेरी रूप से 31 मार्च 2026 तक के लिए तय की गई है। इसके बाद जब रेगुलर टैरिफ पॉलिसी आएगी तो फीस की रिव्यू कर बदलाव किया जा सकता है।
AERA ने दी इजाजत
यह फैसला एयरपोर्ट्स इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) ने लिया है, जो भारत में हवाई अड्डों से जुड़ी इकोनॉमिक पॉलिसी तय करने वाली संस्था है। 42 पेज के आदेश में AERA ने यह साफ किया है कि यह फीस एक अंतरिम उपाय है, ताकि एयरपोर्ट के ऑपरेशन में मदद मिल सके।
कौन बना रहा है एयरपोर्ट?
इस एयरपोर्ट का निर्माण अडानी ग्रुप के तहत Navi Mumbai International Airport Limited (NMIAL) कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह हवाई अड्डा 2025 के आखिर तक चालू हो जाएगा।
एयरपोर्ट की अनुमानित क्षमता कुछ इस प्रकार होगी:
पहला और दूसरा चरण - 2 करोड़ यात्री सालाना
तीसरा चरण (वित्त वर्ष 2030 तक) - 5 करोड़ यात्री
चौथा चरण - 7 करोड़
अंतिम (पांचवां) चरण - 9 करोड़ यात्री सालाना
IndiGo की पहली उड़ान की उम्मीद
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, IndiGo एयरलाइन इस एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने वाली पहली कंपनी हो सकती है। कंपनी ने पहले ही इस एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू करने की तैयारी कर ली है।
यूजर डेवलपमेंट फीस क्यों ली जाती है?
UDF एक ऐसा चार्ज है जिसे हर यात्री को एयरपोर्ट की सुविधा का यूज करने के बदले में देना पड़ता है। इसका उद्देश्य हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना और चलने के खर्च को कवर करना और भविष्य में निवेश के लिए संसाधन जुटाना होता है। UDF आमतौर पर टिकट की कीमत में जुड़ कर लिया जाता है और एयरलाइन के माध्यम से एयरपोर्ट को ट्रांसफर किया जाता है।
उड़ान से पहले जान लें खर्च
अगर आप भविष्य में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सफर करने की सोच रहे हैं, तो इस अधिक चार्ज की जानकारी जरूर रखें। टिकट की कीमत के अलावा यह यूडीएफ आपके कुल ट्रैवल खर्च में इजाफा कर सकता है। खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय सफर के लिए यह चार्ज 1000 रुपए से ज्यादा होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications