Navratna PSU Stocks: शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स नए शिखर से गिर गए हैं. बाजार की प्रॉफिटबुकिंग में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इसमें सरकारी क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं. नवरत्न कंपनी नाल्को (Navratna PSU Stock) का शेयर मंगलवार को तूफानी तेजी दिखा रहा, जिसने कारोबारी सेशन में रिकॉर्ड तोड़ दिया. इंट्राडे में शेयर का भाव रिकॉर्ड 226.25 रुपए का लेवल टच किया है. जबकि 52-वीक लो 88.55 रुपए है. 26 अक्टूबर 2023 से अब तक शेयर ने 155% का रिटर्न दिया है.
ब्रोकरेज फर्म ने किया बदलाव
नाल्को का शेयर सुबह कारोबारी सेशन में BSE पर 226.25 रुपए का लेवल टच किया, जोकि 52-वीक है. शेयर में तेजी के चलते कुल मार्केट कैप बढ़कर 41300 करोड़ रुपए के पार निकल गया है. शेयरों में तेजी की वजह ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्युशनल इक्विटीज (Kotak Institutional Equities) की रिपोर्ट है, जिसमें रेटिंग को अपग्रेड किया है. इसे 'Add' कर दिया है.
टारगेट में भी किया इजाफा
सरकारी शेयर पर कोटक इंस्टीट्युशनल इक्विटीज ने रेटिंग अपग्रेड के साथ (Nalco Share Target) टारगेट में भी इजाफा किया है. नाल्को पर ब्रोकरेज फर्म का नया टारगेट 235 रुपए है. ब्रोकरेज नोट के मुताबिक एल्युमीनियम मार्केट में सख्ती बढ़ने का सबसे ज्यादा फायदा नाल्को (Nalco Share Price) को ही मिलेगा. क्योंकि मार्केट में बड़ा पोजीशन है और एल्युमीनियम कीमतों में तेजी जारी है.
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि चीन में एल्युमीनियन प्रोडक्शन बढ़ने वाला है. चीन के यून्नान में फिर से शुरुआत और कमजोर ग्लोबल डिमांड से निकट अवधि में मौजूदा एल्युमीनियम घाटे को कम करने में मदद मिलेगा. दरअसल, कोटक इंस्टीट्युशनल इक्विटीज का अनुमान चीन के प्रोडक्शन अप्रोच पर बेस्ड है. इसमें चीन कैपेसिटी लिमिट 45.5 मिलियन टन प्रति साल को प्राप्त करना है, जोकि 95% यूटिलाइजेशन रेट है.

PSU स्टॉक में तूफानी तेजी
नाल्को का शेयर तेजी से भाग रहा. बीते हफ्ते शेयर का भाव करीब 18 फीसदी उछल चुका है. 6 महीने में निवेशकों को PSU स्टॉक से करीब 40 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है. 2024 में अब तक स्टॉक का भाव 65 फीसदी बढ़ा है. 1 साल में शेयर का रिटर्न 132 फीसदी चढ़ा है. 2 साल में शेयर 216 फीसदी बढ़ा है.
शेयर बाजार में सितंबर में तूफानी तेजी देखने को मिली. बीते हफ्ते प्रमुख इंडेक्स ने ऑलटाइम हाई टच किया. सेंसेक्स पहली बार 85900 और निफ्टी 26200 का रिकॉर्ड लेवल पार किया. बाजारों जोश भरने का काम अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले ने किया, जिसमें ब्याज दरों को 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती हुई. आगे अर्निंग सीजन भी है, जिसमें कंपनियों के प्रदर्शन शानदार रहने का अनुमान है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications