चैत्र नवरात्रि के मौके पर कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। फेस्टिव सीजन पर ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट देने में व्यस्त हैं।
नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि के मौके पर कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। फेस्टिव सीजन पर ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट देने में व्यस्त हैं। यहां हम आपको मारुति सुजुकी, निसान और टोयटा जैसी कंपनियों के ऑफर्स के बारे में बताएंगे। नयी कार खरीदने पर कीमत में छूट के अलावा एक्सचेंज बोनस जैसी बेनिफिट्स भी कंपनियां ऑफर कर रही हैं। इसके साथ ही 10 ग्राम के सोने के सिक्के के साथ 15000 रुपए तक एक्सचेंज बोनस भी लेने का मौका मिल रहा है।

कारों पर डिस्काउंट के अलावा मिल रहा सोना भी
बता दें कि शक्ति की उपासन का पर्व चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल से शुरू होने वाली है। यह नवरात्र 22 अप्रैल तक चलेगे और इसके साथ ही हिन्दू नववर्ष की शुरूआत भी होगी और इस मौके पर लोग नई कारें भी खरीदते है। इसी को ध्यान में रखते हुए कार की कंपनियों ने खास नवरात्र को लेकर न सिर्फ कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रहे है तो सोना भी दे रहे है। नवरात्र में किन कारों पर ऑफर रहा है और वो ऑफर क्या है। निसान अपनी नई कार किक पर 75 हजार रुपये तक का बेनिफिट दे रही है। जिसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस पर 50 हजार व अतिरिक्त 10 हजार का बेनिफिट शामिल है।
10 ग्राम सोना मिलेगा खरीदें डस्टन रेडी-गो
वहीं कार डस्टन रेडी-गो की खरीदारी पर तो दस ग्राम के सोने के सिक्के के साथ 15000 रुपए तक एक्सचेंज बोनस देने की घोषणा की है। मालूम हो कि यह ऑफर सिर्फ 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक के लिए ही दिया जा रहा है। रेडिगो का शुरूआती रेडी-गो D varient वेरिएंट शोरूम प्राइज 3.83 रुपये रेडी-गो A varient का 3.97 लाख, रेडी-गो T varient 4.25 लाख का रेडी-गो T (O) varient 4.53 लाख रेडी-गो T (O)1.0L varient इसका 4.74 लाख का और आटोमैटिक रेडी-गो T (O) 1.0L AMT 4.95 लाख का है। फीचर्स की बात करे तो इसमें 20.32 सेमी का टचस्क्रीन, ड्यूल एयरबैग, एलईडी DRLs एलईडी फॉग लैम्प, 187 mm का अपने क्लास में अधिकतम ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। डस्टन फाइनेंस के साथ यह कार आपको 100 प्रतिशत ऑन रोड फाइनेंस के विकल्प के साथ मिल सकती है।
टोयटा की कारों पर 65000 रुपये तक बेनिफिट
टोयटा अपनी कार यारिस पर 65000 रुपये तक बेनिफिट दे रही है वहीं तीन साल में 55% कीमत के साथ Assured बायबैक ऑफर कर रही है। यारिस के वेरिएंट 9.16 लाख रुपए से शुरू होते है। वहीं इसके अलावा अर्बन क्रूजर पर भी 20000 रुपये के बेनिफिट के साथ आकर्षक ईएमआई का ऑप्शन दे रही है। टोयटा 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक एक्सचेंज अपग्रेड फीस्ट भी शुरू कर रही है वहीं अपनी कारो पर तीन साल या एक लाख किलोमीटर तक की वारंटी भी ऑफर कर रही है।
मारुति सुजुकी पर सीएनसी कारों पर भी ऑफर
मारुति सुजुकी भी सीएनसी कारों को प्रमोट कर रही है यही वजह है कि इस नवरात्र मारुति सुजुकी भी बिग सेविंग करने का मौका दे रही है जबकि अप्रैल में ही मारुति ने अपनी कारों की कीमत में वृद्धि की है। बिग सेविंग्स में मारुति अल्टो पर कंपनी 35000 रुपये तो वैगनआर पर 31000, एसप्रेसो पर 32000 और ईको 28000 रुपये का सेविंग ऑफर कर रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications