Navratri Picks: शेयर बाजार में एक बार फिर तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. बाजार के ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स, निफ्टी, बैंक निफ्टी समेत अन्य इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे. बाजार की तेजी में निवेशकों को भी फायदा हो रही, क्योंकि लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट बढ़ गया है. बाजार के अच्छे सेंटीमेंट में चुनिंदा शेयर तेजी के लिए तैयार हैं. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भारतीय एसेट मैनेजमेंट कंपनियों पर कवरेज शुरू की है. इसमें 3 शेयरों को पिक किया है, जिसमें 2 पर BUY की रेटिंग दी है.
शेयर बाजार में खरीदारी से रौनक
भारतीय शेयर बाजार में आज 9 अक्टूबर को तूफानी तेजी देखने को मिल रही. बाजार की रैली में सेंसेक्स करीब 650 अंक उछल गया, जोकि शुरुआती कारोबार में 85200 के पार निकल गया. निफ्टी भी 25200 के लेवल से ऊपर ट्रेड कर रहा. बाजार में सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी, फाइनेंशियल और बैंकिंग खास कर सरकारी बैंकिंग सेक्टर में दर्ज की जा रही. SBI, एक्सिस बैंक समेत श्रीराम फाइनेंस जैसे शेयर निफ्टी में टॉप गेनर हैं. ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स NSE पर एक से 2 फीसदी उछल गए.
AMCs पर ब्रोकरेज का नोट
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भारत एसेट मैनेजमेंट कंपनियों पर ताजा रिपोर्ट जारी किया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि भारत के AMC पर पॉजिटिव आउटलुक है. इसकी वजह दमदार ग्रोथ क्षमता है. लंबी अवधि में सेक्टर में जोश भरने का काम लगातार बढ़ता रिटेल हिस्सेदारी, कुल घरेलू बचत में बढ़ता म्यूचुअल फंड का हिस्सा, SIP फ्लो का मजबूत मोमेंटम कर रहे हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि FY24-30E के लिए म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का असेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM का CAGR यानी सालाना ग्रोथ 18 फीसदी रहने का अनुमान है. इसमें इक्विटी CAGR 20% और पैसिव सेगमेंट CAGR 24% सबसे आगे रहेगा. साथ ही संस्थागत निवेश भी लगातार मजबूत बने रहेंगे. इसकों देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने सेक्टर से एचडीएफसी एएमसी, NAM और UTI AMC के शेयर पर कवरेज शुरू किया है.

इन 3 AMC स्टॉक्स पर कवरेज शुरू
- नोमुरा ने एचडीएफसी एएमसी के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है. शेयर पर 5000 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 8 अक्टूबर 4,189.45 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि एचडीएफसी एएमसी को लेकर कई पॉजिटिव ट्रिगर्स हैं. दमदार फ्रेंजाइजी के साथ मजबूत ग्रोथ और प्रोफिटेबिलिटी आउटलुक है. कंपनी भारत के एसेट मैनेजमेंट इंडस्ट्री में अच्छी पोजिशन में है. रिटेल AUM में इसकी 13.3 फीसदी हिस्सेदारी है.
- NAM के शेयर ब्रोकरेज ने खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है. शेयर पर 785 रुपए का टारगेट दिया है. जबकि 8 अक्टूबर को निप्पॉन लाइफ इंडिया AMC का शेयर 633.45 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. कंपनी का डायवर्सिफाइड प्रोडक्ट्स सुईट और मजबूत मार्केट शेयर बढ़त अच्छा है. नोमुरा ने कहा कि भारत में कंपनी चौथी सबसे बड़ी एसेट मैनेजर कंपनी है, तो ऐसे में बढ़ते इंडस्ट्री फ्लो का फायदा मिलेगा. जबरदस्त रिटेल फ्रेंजाइजी, SIP का बढ़ा मार्केट शेयर और 90 फीसदी से ज्यादा डिविडेंड पेआउट पॉलिसी काफी अहम है.
- AMC सेक्टर में ही UTI AMC के शेयर पर भी ब्रोकरेज ने न्यूट्रल रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है. शेयर पर 1300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. नोमुरा ने कहा कि कंपनी के फंड्स के कमजोर प्रदर्शन से ओवरऑल AUM CAGR FY21-24 में 17 फीसदी और इक्विटी AUM CAGR 13 फीसदी रहा. AUM मार्केट शेयर में लगातार गिरावट चिंता का विषय है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications