NBCC Share Price: शेयर बाजार में इन दिनों तेज एक्शन है. ग्लोबल मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों और FPIs का फ्लो बाजार की चाल पर असर डाल रहे. आगे US FED की पॉलिसी जैसे ट्रिगर बाजार की दिशा तय करेंगे. बाजार में मची हलचल के बीच चुनिंदा कंपनियां कॉरपोरेट ऐलानों के दम पर फोकस में हैं. इस कड़ी में सरकारी कंपनी NBCC (इंडिया) लिमिटेड भी फोकस में है. नवरत्न कंपनी ने 31 अगस्त को बोनस शेयर का ऐलान किया है.
नवरत्न कंपनी ने किया बोनस शेयर का ऐलान
एक्सचेंज को दी जानकारी में NBCC ने बताया कि बोर्ड ने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है. इसके तहत बोर्ड ने 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर देने को मंजूरी दी है. साथ ही बोर्ड ने बोनस शेयर प्राप्त करने के लिए मेंबर्स की एलिजिबिलिटी निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स किया है. बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 07 अक्टूबर, 2024 को तय किया गया है.
सरकारी कंपनी ने इससे पहले कंपनी 2017 में फरवरी में बोनस शेयर का ऐलान किया था, जिसमें 1:2 के रेश्यों में बोनस शेयर जारी किए गए थे. बता दें कि बोनस शेयर मौजूदा शेयरहोल्डर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के दिए जाने वाले अतिरिक्त शेयर होते हैं, जो किसी शेयरहोल्डर्स के पास मौजूद स्टॉक्स की संख्या पर आधारित होते हैं.
बोनस शेयर से जुड़ी डीटेल्स
प्री-बोनस शेयर कैपिटल इश्यू 180,00,00,000 शेयर है और 270,00,00,000 शेयर पोस्ट बोनस इश्यू शेयर कैपिटल है. यानी बोनस शेयर के चलते कंपनी का शेयर कैपिटल बढ़कर 270 करोड़ शेयर हो जाएगा, जोकि पहले 180 करोड शेयर है. बाजार को दी जानकारी के मुताबिक AGM में कंपनी के शेयरहोल्डर्स से बोनस शेयर को मंजूरी मिलना बाकी है. स्टॉकहोल्डर्स के खाते में 31 अक्टूबर तक बोनस शेयर पहुंच जाएंगे.

NBCC शेयर का परफॉर्मेंस
NBCC का शेयर 186.35 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर ने 28 अगस्त को 209.75 रुपए का 52-वीक हाई टच किया. BSE पर कुल मार्केट कैप 33,543 करोड़ रुपए है. शेयर 2024 में 130 फीसदी तक का रिटर्न दे चुका है. 1 साल में शेयर 260 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. 2 साल में स्टॉक का रिटर्न 440 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications