नयी दिल्ली। पिछले काफी समय से शेयर बाजार में तेजी जारी है। हालांकि बीते दो कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार नीचे गिरा है। मगर ये अभी भी काफी ऊंचे स्तरों पर है। शेयर बाजार के बहुत अधिक ऊपर जाने पर निवेशक कंफ्यूज रहते हैं कि पैसा लगाना ठीक रहेगा कि नहीं। मगर ऐसे में जानकार उन शेयरों का चुनाव करने को कहते हैं जिनमें तेजी आने की संभावना है। ऐसे शेयरों को चुनने के लिए आप ब्रोकिंग फर्म या किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। एक ऐसा ही शेयर है जिसने 15 दिन में निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया और 2 लाख रु के निवेश 3 लाख रु से अधिक बना दिया। आइए जानते हैं इस कंपनी की डिटेल।
एनसीसी ने दिया 50 फीसदी से अधिक रिटर्न
एनसीसी (नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी) के शेयर ने पिछले करीब 15 कारोबारी सत्रों में मालामाल कर दिया है। 29 जनवरी को ये शेयर 58.95 रु पर था, जबकि आज एनसीसी का शेयर 91.10 रु पर बंद हुआ। इस बीच कुछ दिन (शनिवार-रविवार) को शेयर बाजार बंद रहा। यानी लगभग 15 दिनों में शेयर ने 54.53 फीसदी का रिर्टन दिया। इतने रिटर्न के हिसाब से किसी निवेशक क 2 लाख रु की राशि 3 लाख रु से अधिक हो गयी होगी।
कैसा रहा आज का परफॉर्मेंस
एनसीसी का शेयर आज बुधवार को 82.95 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह हल्की गिरावट साथ 82.15 रु पर खुला। कारोबार के दौरान ये 91.20 रु तक उछला। कारोबार के अंत में एनसीसी का शेयर 8.15 फीसदी या 9.83 फीसदी की तेजी के साथ 91.10 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 5,555.70 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 100 रु और निचला स्तर 15.90 रु रहा है।
क्या है एनसीसी का बिजनेस
एनसीसी एक कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कंपनी है। एनसीसी कंस्ट्रशन से जुड़ी कंपनी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक ब्रोकिंग फर्म ने एनसीसी के 110 रु का लक्ष्य रखा है। यानी ये शेयर 110 रु तक जा सकता है। इस समय एनसीसी का शेयर 91.10 रु पर है। इस लिहाज से कंपनी का शेयर करीब 22 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
इनकम और मुनाफा
चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एनसीसी की कुल इनकम 2150.69 करोड़ रु रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2282.98 करोड़ रु रही थी। वहीं इसका मुनाफा भी समान तिमाहियों में 102.50 करोड़ रु से घट कर 77.88 करोड़ रु रह गया। यानी कंपनी की इनकम और मुनाफे दोनों में गिरावट आई। मगर फिर भी कंपनी के शेयर का शानदार प्रदर्शन जारी है।
कैसी रहा शेयर बाजार
आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। सेंसेक्स सुबह 52,104.17 के मुकाबले गिरावट के साथ 51,996.94 पर खुला। अंत में ये 400.34 अंकों या 0.77 फीसदी की कमजोरी के साथ 51,703.83 पर बंद हुआ। निफ्टी 15,313.45 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह कमजोरी के साथ 15,279.90 पर खुल कर आखिर में 104.55 अंक या 0.68 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 15,208.90 पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications