NCC Ltd share price: सोमवार को कारोबारी सेशन के पहले दिन बाजार में बिकवाली के साथ कारोबार शुरू हुआ। बाजार के दोनों बेंचमार्क गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। MMRDA ने मुंबई के मेट्रो नेटवर्क को और मज़बूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है जिसमें मेट्रो लाइन-6 के तहत पैकेज 1-सीए-232 के लिए करीब 2269 करोड़ रुपए का ठेका एक एनसीसी लिमिटेड कंपनी को सौंपा है।

कंपनी के शेयर की ऐसी है चाल
14 जुलाई, सोमवार को एनसीसी लिमिटेड कंपनी का शेयर 225 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी को मिले प्रोजेक्ट के बाद अब इन्वेस्टर्स की नजर शेयरों पर रहने वाली है। कंपनी ने निवेशकों को पिछले एक हफ्ते में 1% का रिटर्न दिया है।
52 वीक में कंपनी का ऐसा रहा कारोबार
एनसीसी लिमिटेड के शेयर्स आज सोमवार को 1% तक तेजी के साथ 224 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 221 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 364 रुपए जुलाई 2024 में टच किया था। और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 169 रुपए मार्च 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 14,120.27 करोड़ रुपए है। कंपनी ने पिछले एक हफ्ते में 1% का रिटर्न दिया है।
क्या है पैकेज 1-सीए-232?
यह पैकेज मुंबई मेट्रो लाइन-6 का एक अहम हिस्सा है, जिसमें मेट्रो ट्रैक, स्टेशन, पुल और तकनीकी ढांचे का निर्माण शामिल है। इस लाइन को स्वामी सामर्थ नगर से वीक्रोली तक बनाया जाना है, जो शहर के उत्तर-पश्चिम हिस्से को पूर्वी हिस्से से जोड़ेगी।
क्यों खास है ये मेट्रो लाइन?
मेट्रो लाइन-6 उन रूटों को कवर करेगी जहां रोज़ाना भारी ट्रैफिक रहता है। जैसे गोरेगांव, अंधेरी, पवई और विक्रोली। इस लाइन के चालू होने के बाद यात्रियों का समय बचेगा और सड़क पर ट्रैफिक भी कम होगा।
रोज़गार के नए मौके
इस प्रोजेक्ट की शुरुआत से हज़ारों युवाओं के लिए नए रोज़गार के रास्ते खुलेंगे। इंजीनियरिंग, मशीनरी, मैनेजमेंट और मज़दूरी जैसे कई सेक्टरों में बड़ी संख्या में काम की ज़रूरत होगी। इससे स्थानीय लोगों को भी सीधा फायदा मिलेगा।
शहर को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
नई मेट्रो लाइन का सबसे बड़ा फायदा होगा कि मुंबई के अलग-अलग इलाकों को तेज़ और सुविधाजनक सफर मिलेगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेहतर होने से प्राइवेट गाड़ियों पर निर्भरता घटेगी और पर्यावरण को भी राहत मिलेगी।
MMRDA की बड़ी पहल
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण पहले से ही शहर के कई हिस्सों में मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। लेकिन लाइन-6 को लेकर खास उत्साह है क्योंकि ये कई व्यापारिक और रिहायशी इलाकों को सीधे जोड़ेगी।
निवेश और विकास साथ-साथ
इस 2269 करोड़ रुपए के ठेके से साफ है कि सरकार अब शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को अगले स्तर पर ले जाने की दिशा में तेज़ी से काम कर रही है। मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से सिर्फ सफर ही नहीं, बल्कि आर्थिक विकास भी तेज़ होता है।
मुंबई मेट्रो लाइन-6 का यह नया ठेका शहर के लिए एक बड़ी सौगात है। आने वाले सालों में यह प्रोजेक्ट लाखों यात्रियों की ज़िंदगी आसान बनाएगा साथ ही मुंबई को स्मार्ट और टिकाऊ ट्रांसपोर्ट सिस्टम की दिशा में और करीब ले जाएगा।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications