नई दिल्ली, जून 16। पिछले साल एक दक्षिण कोरियाई वेब सीरीज आई थी, जिसका नाम स्क्विड गेम है। इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था। इसीलिए हाल ही में इसके दूसरे सीजन की भी घोषणा की गयी है। मगर अब स्क्विड गेम से जुड़ी एक खबर आई है। नेटफ्लिक्स ने फैन्स को 'स्क्विड गेम' रियलिटी टीवी सीरीज में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इतना ही नहीं इसने विजेता को 35.56 करोड़ रुपये कैश प्राइज देने का भी ऐलान किया है। नेटफ्लिक्स ने एक बयान में कहा 'स्क्विड गेम: द चैलेंज' अपने 456 प्रतियोगियों (रियलिटी टीवी इतिहास में सबसे बड़ी कास्ट) में से एक को रियलिटी टीवी इतिहास में सबसे बड़ा नकद इनाम 45.6 लाख डॉलर (35.56 करोड़ रुपये) की पेशकश करने के लिए तैयार है।
काल्पनिक दक्षिण कोरियाई सीरीज
नेटफ्लिक्स का जबरदस्त हिट "स्क्विड गेम" एक काल्पनिक दक्षिण कोरियाई सीरीज है जिसमें प्रतियोगी स्कूली खेलों की एक सीरीज में मुकाबला करते हैं। इसमें हारने वाले लोगों की जान चली जाती है। जबकि विजेता को कई अरब रु जीतता है। यह 2021 के अंत में रिलीज़ होने पर नेटफ्लिक्स का अब तक का सबसे लोकप्रिय शो बन गया। असल में ये सामान्य खेल होंगे, जिनमें विजेता को 35.56 करोड़ रु का इनाम मिलेगा।
खेलों का ऐलान नहीं
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार नेटफ्लिक्स ने यह घोषणा नहीं की है कि वे उस खेलों को कैसे प्रबंधित करने की योजना बना रहा है। लेकिन ये कोई जानलेवा खेल नहीं होंगे। ये सामान्य खेल होंगे। हालांकि मूल शो दक्षिण कोरियाई निर्देशक ह्वांग डोंग-ह्युक द्वारा बनाया गया था और मुख्य रूप से कोरियाई अभिनेताओं ने इसमें अभिनय किया था, जो पूरी कोरियाई भाषा बोलते थे, पर नेटफ्लिक्स का नया "स्क्विड गेम" दुनिया के किसी भी हिस्से से "अंग्रेजी भाषा बोलने वालों" की तलाश कर रहा है।
प्रोमो आ गया सामने
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्लेटफॉर्म ने मंगलवार को एक अस्पष्ट प्रोमो में नई सीरीज के लिए कास्टिंग की घोषणा की, जिसमें "रेड लाइट, ग्रीन लाइट" गुड़िया और नकाबपोश गार्डों की उपस्थिति थी। मूल "स्क्विड गेम" अपनी तीखी सोशल कमेंट्री के लिए एक अंतरराष्ट्रीय विषय बन गया था। इसके दृश्यों और मनोरंजक कंटेंट ने लोगों को काफी आकर्षित किया।
10-भाग की प्रतियोगिता
10-भाग की प्रतियोगिता में कुछ नए एडिशंस के साथ-साथ मूल शो से प्रेरित खेलों की एक सीरीज के माध्यम से प्रतियोगियों की लड़ाई दिखाई देगी "जो सभी अपनी रणनीतियों, गठबंधनों और चरित्र का परीक्षण करने के उद्देश्य से आयोजित होंगे। हालांकि, नेटफ्लिक्स ने पुष्टि की है कि खिलाड़ियों को सीरीज के घातक परिणामों का सामना नहीं करना पड़ेगा, और उनकी सबसे खराब किस्मत खाली हाथ घर जाना होगा।
कैसा था रियल स्क्विड गेम
"स्क्विड गेम" अमीर शासक वर्ग द्वारा समाज के निम्न-आय और हाशिए के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने पर आधारित था, जो उनके जानलेवा खेलों का मजा लेते हैं। ऑरिजनल सीरीज में कम आय वाले प्रतियोगियों को पैसे का लालच दिया जाता है। काल्पनिक शो की प्रतियोगिता में, गरीब डिस्पोजेबल ग्लास की तरह होते हैं। यदि वे एक गेम हार जाते हैं तो उन्हें मार दिया जाता है। पर असल सीरीज में ऐसा नहीं होगा। बल्कि ये किसी अन्य रियल्टी शो की तरह होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications