नई दिल्ली, दिसंबर 14। नेटफ्लिक्स ने भारत में अपने प्लान्स के दाम बदल दिए हैं। आज से आपको नेटफ्लिक्स के प्लान्स पर लगभग 18 फीसदी से 60 फीसदी तक की बचत देखने को मिलेगी। ये बचचत आपके द्वारा सब्सक्राइब किए गए नेटफ्लिक्स प्लान पर निर्भर करेगी। बता दें कि नेटफ्लिक्स का 199 रु वाला मासिक प्लान अब केवल 149 रु में मिलेगा। यानी ग्राहकों को 25 फीसदी की बचत होगी। आगे जानिए बाकी प्लान्स की डिटेल।
इस प्लान पर होगी सबसे अधिक बचत
सबसे अधिक बचत "बेसिक" नेटफ्लिक्स प्लान पर होगी, जो पहले 499 रुपये प्रति माह पर उपलब्ध था, मगर अब भारत में इसकी कीमत सिर्फ 199 रुपये प्रति माह होगी। इसी तरह "स्टैंडर्ड" नेटफ्लिक्स प्लान की कीमत 649 रुपये प्रति माह से घटा कर 499 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। इस पर आपको 23 प्रतिशत की बचत होगी। नेटफ्लिक्स के "प्रीमियम" प्लान पर भी बचत होगी। ये प्लान प्रति माह 799 रुपये से घट कर 649 रुपये प्रति माह मिलेगा। भारत में उपलब्ध चार नेटफ्लिक्स प्लान्स में से प्रत्येक की कीमतों में गिरावट आई है, जिसमें "मोबाइल" 149 रुपये वाला सबसे सस्ता है।
पहले से रिचार्ज प्लान्स का क्या होगा
यदि आपके पास पहले से नेटफ्लिक्स का कोई प्लान है, तो आपको आज से शुरू होने वाले उच्च कीमत वाले प्लान में अपग्रेड कर दिया जाएगा। अगली बार जब आप लॉग इन करेंगे, तो आपको मोबाइल पर एक नोटिफिकेशन मिलेगी जो उन्हें अपग्रेड की पुष्टि करने के लिए कहेगी। या फिर वे एक अलग प्लान चुन सकेंगे। टॉप नेटफ्लिक्स "प्रीमियम" प्लान वाले लोगों के लिए कीमतों में बदलाव अगले बिलिंग साइकिल से प्रभावी होगा। यह उन लोगों के लिए भी है जो अपने मौजूदा प्लान पर बने रहना चुनते हैं।
बेनेफिट में नहीं हुआ बदलाव
अच्छी बात यह है कि नेटफ्लिक्स ने प्लान्स के दाम कम किए हैं। मगर इसने उनके बेनेफिट में कोई बदलाव नहीं किया है। नेटफ्लिक्स "मोबाइल" प्लान फोन और टैबलेट पर स्टैंडर्ड-रिज़ॉल्यूशन (एसडी) 480पी कंटेंट ऑफर करता है। "बेसिक" प्लान को आप किसी भी डिवाइस पर देख सकते हैं। हालांकि उस पर भी कम 480पी रिज़ॉल्यूशन ही सीमित रहता है।
भारत में अधिक प्रतिस्पर्धी
इन नई कीमतों के साथ नेटफ्लिक्स भारत में थोड़ी अधिक प्रतिस्पर्धी हो गयी है। अमेज़न प्राइम वीडियो मंगलवार को महंगा हो गया, क्योंकि अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन 999 रुपये प्रति वर्ष से बढ़ कर 1,499 रुपये प्रति वर्ष हो गया। यानी लगभग 125 रु प्रति माह महंगा। नेटफ्लिक्स और डिज़नी+ हॉटस्टार के विपरीत, अमेजन एक ही प्लान पर 4के एचडीआर स्ट्रीमिंग और कई डिवाइस ऑफर करता है।
सालाना प्लान डिज्नी+ हॉटस्टार सबसे सस्ता
प्राइम वीडियो मोबाइल वर्जन है, जो चुनिंदा मोबाइल ऑपरेटरों के पास उपलब्ध है और 89 रुपये प्रति माह से शुरू होता है। 499 रुपये प्रति वर्ष के मोबाइल प्लान के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार अभी भी सबसे किफायती है। यानी आपको यह करीब 42 रुपये महीना पड़ेगा। यदि आप दो डिवाइस पर एक साथ देखना चाहते हैं तो इसमें डिज्नी+ हॉटस्टार सुपर (899 रुपये प्रति वर्ष) और 4के और चार डिवाइस के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार प्रीमियम (1,499 रुपये प्रति वर्ष) भी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications