नयी दिल्ली। रॉयल एन्फील्ड ने हाल ही में भारत में अपनी नयी बुलेट क्लासिक 350 लॉन्च की है। नयी दमदार बीएस6 इंजन वाली बुलेट को 6 शानदार कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जबकि इसकी शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपये है। शुरुआती कीमत पर आपको क्लासिक ब्लैक कलर वेरिएंट मिलेगा, जो इसके पिछले मॉडल के साथ भी उपलब्ध था। आपको बता दें कि नयी बुलेट क्लासिक 350 के लिए कलर ऑप्शन इसके एक दूसरे मॉडल क्लासिक 500 से लिये गये हैं, जिसका रॉयल एन्फील्ड उत्पादन बंद कर चुकी है। बुलेट क्लासिक 350 में कलर के मामले में सिग्नल एडिशन हैं, जिनमें दो खूबसूरत रंग दिये गये हैं। इनमें एयरबोर्न ब्लू और स्टॉर्मराइड सैंड शामिल हैं। ये कलर सशस्त्र बलों के सम्मान से जुड़े हैं। इन दोनों कलर ऑप्शन की कीमत 1.75 रुपये है। यानी यदि आप क्लासिक ब्लैक की जगह इनमें से कोई कलर चुनें आपको नयी बुलेट 10000 रुपये अधिक महंगी पड़ेगी। आइये जानते हैं बुलेट क्लासिक 350 के बाकी फीचर्स के बारे में।
346 सीसी का सॉलिड इंजन
बुलेट क्लासिक 350 में बीएस6, 346 सीसी और एयर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर का सॉलिंड इंजन दिया गया है, जो 19.8 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक एंटी-ब्रेक सिस्टम या एबीएस से लैस है। कंपनी के मुताबिक बेहतर परफॉर्मेंस के लिए पावर और टॉर्क डिलिवरी को ट्यून और ऑप्टिमाइज किया गया है। नई क्लासिक 350 में ब्रेकिंग और सस्पेंशन हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि नयी बुलेट तीन और कलर ऑप्शन में उतारी गयी है, जिनमें स्टील्थ ब्लैक, क्रोम ब्लैक और गनमेटल ग्रे शामिल है। इनमें गनमेटल ग्रे कलर में नयी बुलेट की कीमत 1.69 लाख रुपये और स्टील्थ ब्लैक तथा क्रोम ब्लैक में 1.81 लाख रुपये रखी गयी है।
जावा पेराक से है तगड़ा मुकाबला
नयी बुलेट क्लासिक 350 का सीधा मुकाबला जावा पेराक से माना जा रहा है। इन दोनों ही बाइकों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। आप इन दोनों में किसी भी बाइक के लिए 10000 रुपये के टोकन प्राइस पर बुकिंग कर सकते हैं। बता दें कि नवंबर 2019 में पेश की गयी जावा पेराक को लोगों ने इसके डिजाइन, फीचर्स और कीमत की काफी पसंद किया है। हालांकि इसकी कीमत बुलेट से थोड़ी ज्यादा है। डुअल-चैनल एसबीआई के साथ पेश की गयी जावा पेराक की कीमत 1.94 लाख रुपये है। जावा पेराक की ग्राउंड क्लीरियंस 750 एममए, वील बेस 1485 एमएम और वजन 179 किलो ग्राम है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 14 लीटर ईंधन है।
क्या हैं जावा पेराक के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो सॉलिड इंजन वाली जावा पेराक में इंटीग्रेटेड टेल लैंप, बॉब्ड फेंडर, चॉप्ड ट्विन एग्जॉस्ट, हैंडलबार एंड मिरर्स, हैलोजन हेडलाइट, अपसाइड-डाउन एनालॉग स्पीडोमीटर और डिजिटल ओडोमीटर के साथ फ्लोटिंग सीट है। सेफ्टी के लिए जावा पेराक में दोनों ही तरफ यानी फ्रंट और बैक में डिस्क ब्रेक दिये गए हैं। वहीं सस्पेंशन की बात करें तो बाइक के फ्रंट में टेलेस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक यूनिट दी हुई हैं, जिससे यह किसी भी तरह की सड़क पर आपको आरामदायक सफर का मजा देगी।
यह भी पढ़ें - बुलेट को क्यों टक्कर देगी जावा, जानिए कीमत और फीचर
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications