New Delhi World Book Fair 2026 Dates: किताबों से प्यार करने वालों के लिए जनवरी 2026 खास बनने वाला है। नए साल की शुरुआत के साथ ही राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शब्दों, विचारों और कहानियों की दुनिया सज गई है।

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 का आयोजन 10 जनवरी से 18 जनवरी तक किया जाएगा। यह मेला न सिर्फ भारत, बल्कि एशिया के सबसे बड़े पुस्तक आयोजनों में गिना जाता है, जहां हर उम्र के पाठकों के लिए कुछ न कुछ खास होता है।
कहां और कब लगेगा पुस्तक मेला
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 (New Delhi World Book Fair 2026) का आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। मेला रोजाना सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहेगा। आयोजन स्थल के हॉल नंबर 2 से 6 तक किताबों के हजारों स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां पहुंचना भी आसान है, क्योंकि नजदीकी सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से भारत मंडपम तक सीधी कनेक्टिविटी मिलती है।
एंट्री पूरी तरह मुफ्त
इस बार भी पाठकों के लिए सबसे राहत की बात यह है कि मेले में प्रवेश के लिए कोई टिकट नहीं लेना होगा। यानी कोई भी व्यक्ति बिना चार्ज दिए इस भव्य आयोजन का हिस्सा बन सकता है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को किताबों से जोड़ना और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
इस साल की थीम क्या कहती है
हर साल की तरह इस बार भी पुस्तक मेले की एक खास थीम रखी गई है। 2026 की थीम है - "Indian Military History - Valour and Wisdom@75" इस थीम के जरिए भारत की सैन्य विरासत, साहस और रणनीतिक सोच को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। खास तौर पर युवाओं को देश के रक्षा इतिहास से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।
कतर होगा गेस्ट ऑफ ऑनर
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 (New Delhi World Book Fair 2026) में कतर को गेस्ट ऑफ ऑनर देश के रूप में चुना गया है। इसके चलते कतर के साहित्य, संस्कृति और लेखकों पर आधारित खास कार्यक्रम और स्टॉल देखने को मिलेंगे। वहीं, स्पेन को फोकस कंट्री बनाया गया है, जिससे वहां की किताबें और रचनाकार भी चर्चा में रहेंगे।
हजारों स्टॉल, लाखों किताबें
इस मेले में 1,000 से ज्यादा पब्लिशर्स हिस्सा लेंगे और 3,000 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां कॉम्प्टीशन परीक्षाओं की किताबें, उपन्यास, बच्चों की किताबें, इतिहास, आत्मकथा, विज्ञान और सामान्य ज्ञान से जुड़ी पुस्तकें एक ही जगह मिलेंगी।
बच्चों और युवाओं के लिए खास इंतजाम
मेले में बच्चों के लिए अलग से चिल्ड्रन पवेलियन बनाया जाएगा, जहां कहानी सुनाने के कार्यक्रम, रचनात्मक गतिविधियां और लेखकों से बातचीत के सत्र होंगे। युवाओं के लिए लेखक संवाद, किताबों पर चर्चा और नए विचारों से जुड़े कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
क्यों जरूर जाना चाहिए
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 सिर्फ किताबें खरीदने का मौका नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, संस्कृति और मनोरंजन का संगम है। अगर आप पढ़ने के शौकीन हैं या बच्चों में किताबों की आदत डालना चाहते हैं, तो यह मेला आपके लिए एक यादगार अनुभव साबित हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications