आईसीआईसीआई बैंक में अगर आपका खाता है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। देश के बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने आईबॉक्स, सर्विस शुरू की है।
नई दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक में अगर आपका खाता है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। देश के बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने आईबॉक्स, सर्विस शुरू की है। देश के पहली अनूठी सेल्फ-सर्विस डिलीवरी सुविधा आईबॉक्स ग्राहकों को अब 24 घंटे सातों दिन सभी बैंकिंग सर्विस उपलब्ध कराएगी। जिसके जरिए ग्राहक अपने घर या ऑफिस के निकट स्थित बैंक की शाखा से छुट्टी के दिन सहित चौबीसों घंटे सातों दिन अपना डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या चेक बुक और रिटर्न्ड चेक कलेक्ट कर सकते हैं। एयरटेल और वोडाफोन के 5 सबसे सस्ते प्लान के बारें में जानिए यहां ये भी पढ़ें

17 शहरों की 50 शाखाओं में शुरू हुई सुविधा
आपको बता दें कि बैंक ने इसे 17 शहरों की 50 शाखाओं में शुरू किया है। अगर आसान शब्दों में कहें तो अब ग्राहक अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड, चेक बुक और रिटर्न चेक जैसी सुविधाएं अपने घर के निकट ब्रांच से हासिल कर सकते हैं। वो भी बिना किसी परेशानी के 24 घंटे 7 दिन इसका इस्तेमाल किया जाए सकेगा। यह सर्विस उन लोगों के बहुत काम आएगी। जो ऑफिस के चलते बैंक से आने वाले अपने पैकेज को लेने के लिए घर पर मौजूद नहीं होते हैं। आईबॉक्स टर्मिनलों को बैंकों की ब्रांच के परिसर के बाहर लगाया जाएगा। जो कि बैंक बंद होने के बाद भी मौजूद रहेंगे। वहीं सेफ्टी के लिहाज से यह ओटीपी के जरिए काम करेगा। इसे ग्राहक छुट्टी के दिन भी अपने रजिस्टर्ड फोन से एक्सेस कर सकते हैं।
आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को होंगे ये फायदें
- बैंक के ग्राहक 24 घंटे 7 दिन यानी रविवार और सभी छुट्टियों के साथ अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय आईबॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- लाइव ट्रैकिंग- वहीं ग्राहकों को हर स्तर पर उनके भेजे गए डिलिवरेबल्स की मौजूदा स्थिति के बारे में सूचित किया जाता है। इससे प्रोसेस टेंशन फ्री हो जाता है।
- मजबूत सुरक्षा- आईबॉक्स का इस्तेमाल ग्राहक द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल का इस्तेमाल करके ही किया जा सकता है। इसे ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड के सिस्टम के साथ सुरक्षित किया जाता है।
इन शहरों में मिलेगी ग्राहकों को सुविधा
आईसीआईसीआई बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया हैं कि दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद, पुणे, नवी मुंबई, सूरत, जयपुर, इंदौर, भोपाल, लखनऊ, नागपुर, अमृतसर, लुधियाना और पंचकुला में इस सुविधा को शुरू किया गया है। आईसीआईसीआई बैंक की आईबॉक्स सर्विस के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें https://www.icicibank.com/Personal-Banking/ibox.page
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications