Rule Changes 1 May 2025: हर महीने की पहली तारीख को अक्सर ऐसे बदलाव होते हैं जो सीधे आम लोगों की जिंदगी पर असर डालते हैं। आज 1 मई से कई सारे फाइनेंशियल बदलाव होने वाले हैं। इनमें रेलवे टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज और अन्य बदलाव भी शामिल हैं, इसलिए ये जरूरी है कि इन नए नियमों की जानकारी पहले से ही आपको हो ताकि आप वित्तीय परेशानियों से बच सकें।

एटीएम से पैसे निकालना होगा महंगा (1 May 2025 new rules)
ATM से पैसे निकालना अब 1 मई 2025 से महंगा हो गया है। ATM से फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने पर अब आपको अधिक चार्ज देना होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, अब हर बार फ्री लिमिट खत्म होने के बाद पैसे निकालने पर आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ेगा। 1 मई 2025 से हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये देना होगा।
ट्रेन टिकट बुकिंग का नियम (financial rule changes may 2025)
1 मई से ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियम लागू होंगे। वेटिंग टिकट वालों को अब स्लीपर या एसी कोच में यात्रा की अनुमति नहीं होगी, वे केवल जनरल डिब्बे में ही सफर कर सकेंगे। साथ ही, एडवांस बुकिंग की अवधि 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी गई है। रेलवे किराया और रिफंड चार्ज बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है।
'एक राज्य, एक आरआरबी' योजना
सरकार 1 मई 2025 से 'एक राज्य, एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB)' योजना लागू कर रही है। इसके तहत हर राज्य में मौजूद सभी RRB को मिलाकर एक बड़ा बैंक बनाया जाएगा। इससे बैंकिंग सेवाएं आसान होंगी और ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। यह योजना उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में लागू होगी।
इसके अलावा 1 मई के एफडी और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। आरबीआई के दो बार रेपो रेट घटाने के बाद से ज्यादातर बैंकों ने सेविंग अकाउंट और एफडी पर ब्याज दरों को घटाया है। मई से भी कई बैंक एफडी पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications