New Income Tax Bill 2025: इनकम टैक्स को लेकर सरकार बड़ा बदलाव के लिए तैयार है. संसद में 13 फरवरी को न्यू इनकम टैक्स बिल पेश किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संसद (Parliament) में गुरुवार को न्यू इनकम टैक्स बिल (New Income Tax Bill) ला सकती है, जिसका ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी को केंद्रीय बजट की स्पीच के दौरा किया था. बता दें कि बजट में सरकार ने मिडिल क्लास (Middle Class) को बड़ी सौगात दिया. इसके तहत न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime) के तहत सालाना 12 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स को टैक्स फ्री (Income Tax Benefits) कर दिया गया.
1 अप्रैल से लागू होगा न्यू इनकम टैक्स बिल (New Income Tax Bill)
केंद्र सरकार ने नए इनकम टैक्स बिल (Central Government on New Income Tax Bill) को 7 फरवरी 2025 को मंजूरी दे दी थी. यह बिल करीब 6 दशक पुराने ओल्ड इनकम टैक्स एक्ट (Old Income Tax) की जगह लेगा, जोकि 1961 से लागू है. दरअसल, नए बिन के जरिए सरकार की मंशा इनकम टैक्स सिस्टम को आसान बनाना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नया इनकम टैक्स बिल 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगा. इसका नाम इनकम टैक्स एक्ट, 2025 (Income Tax Act, 2025) होगा. नए इनकम टैक्स बिल को कैबिनेट से मंजूरी भी मिल गई है. नए इनकम टैक्स बिल के ड्राफ्ट को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
कैसा होगा नया इनकम टैक्स बिल (New Income Tax Bill)?
नया इनकम टैक्स बिल गुरुवार को संसद में पेश हो सकता है. यह 622 पेज का होगा. एक्सपर्ट्स के मुताबिक नए इनकम टैक्स बिल (New Income Tax Bill) के जरिए टैक्स नियमों को आसान बनाने पर काम होगा. यानी कठीन टैक्स नियमों की जगह नए सिस्टम को लागू किया जाएगा. टैक्स छूट और कटौतियों को लेकर भी बदलाव किए जा सकते हैं. साथ ही कंप्लायंसेज में भी सुधार किए जाएंगे. नए बिल में टैक्स से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए नया सिस्टम भी लाया जाएगा. इसमें डिजिटल इकोनॉमी को लेकर कुछ प्रावधान किए जा सकते हैं.

बजट (Budget 2025) में मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत
बजट 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास (Nirmala Sitharaman) को बड़ी राहत दी. इसके तहत 12 लाख रुपए तक की सालाना इनकम को टैक्स फ्री (12 Lakh Tax Free Income) कर दिया. पहले न्यू टैक्स रिजीम के तहत 7 लाख रुपए तक की इनकम को टैक्स फ्री के दायरे में रखा गया था.
न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime)
इनकम टैक्स स्लैब इनकम टैक्स रेट
12,00,000 तक Nil
4,00,001 to 8,00,000 5%
8,00,001 to 12,00,000 10%
12,00,001 to 16,00,000 15%
16,00,001 to 20,00,000 20%
20,00,001 to 24,00,000 25%
24,00,000 से ऊपर 30%
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications