
UP: बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में फार्मस्युटिकल सेक्टर के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। सीएम योगी ने फार्मा सेक्टर में शोध-अनुसंधान को प्रोत्साहित करने पर जोर देते हुए एक नए संस्थान की स्थापना के लिए निर्देश दिए।
राज्य के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी फार्मा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के मामले में देश का 6वां सबसे बड़ा प्रदेश है। यूपी आने वाले वक्त में फार्मा मैन्युफैक्चरिंग के मामले में देश का अग्रणी राज्य बनेगा। देश में हमारा योगदान 2 फीसदी है, जिसे 10 प्रतिशत 12 प्रतिशत तक पहुंचाने की जरूरत है।
सीएम योगी ने कहा कि फार्मास्युटिकल के क्षेत्र में विकास की काफी संभावनाएं हैं। राज्य को इन संभावनाओं का अधिक लाभ उठाना चाहिए। हमे द्वारा निर्माण के साथ हमें शोध-अनुसंधान पर भी फोकस करना होगा।
राज्य में सीडीआरआई, आईआईटीआर, सीमैप और एनबीआरआई जैसे हाई केवल शोध संस्थान क्रियाशील हैं। जबकि केजीएमयू, एसजीपीजीआई जैसे एकेडमिक संस्थान भी हैं।
लखनऊ पिछले कुछ सालों में बायोफार्मा हब के रूप में उभर कर आया है। फार्मास्युटिकल सेक्टर के लिए एकेटीयू व अन्य प्राविधिक शिक्षण संस्थान मानव संसाधन उपलब्ध कराने में सक्षम हैं।
राज्य में फार्मा पार्क का निर्माण की कार्यवाही चल रही है, वही मेडिकल डिवाइस पार्क का भी निर्माण किया जा रहा है। हम इन संसाधनों का एक बेहतर लाभ उठाना होगा। दवा उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए तीनों सेक्टर बेहतर बेहतर शिक्षण संस्थान, इंडस्ट्री और रिसर्च लैब पर ध्यान देने की जरूरत है।
ऐसे में फार्मास्युटिकल रिसर्च एंड इनोवेशन इंस्टीच्यूट की स्थापना की जानी चाहिए। यह जो संस्थान है यह मूलतः नवाचार और शोध पर केंद्रित होगा, इसके साथ ही क्षेत्र से संबंधित दूसरे संस्थानों व इंडस्ट्री के बीच सेतु का कार्य करेगा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि फार्मास्युटिकल रिसर्च एंड इनोवेशन इंस्टीटयूट के स्वरूप के संबंध में विस्तृत कार्य योजना को तैयार करे। इसके साथ ही सेक्टर विशेषज्ञ का पैनल तैयार करे।
उन्होंने कहा कि फार्मास्युटिकल सेक्टर के फ्यूचर का आकलन करे। लगभग दुनिया भर के बेहतर प्रैक्टिसेज का स्टडी करते हुए 15 दिन के अंदर विस्तृत रूप में कार्य योजना तैयार करें।
उन्होंने कहा कि इसके लिए लखनऊ में उपयुक्त जमीन का चिन्हित की जाए। यह जो संस्थान होगा यह संस्थान राष्ट्रीय फलक पर यूपी को फार्मास्युटिकल शोध-अनुसंधान और मैन्यूफैक्चरिंग के सेक्टर में नई पहचान दिलाने वाला होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications