10 rs ki gaddi: नए साल के साथ ही शादियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में शादी में कई सारे फंक्शन्स के लिए लोगों को नए नोटों की गड्डी की जरूरत होती है, दूल्हे या दुल्हन पर पैसे उड़ाने से लेकर नए नोटों को शगुन के तौर पर देने का भी भारत में रिवाज है। इन सभी वजहों के चलते इन नए नोटों के बंडलों की मांग बहुत बढ़ गई है। आप अलग-अलग बैंकों की मदद से इन नए नोटों की गड्डी हासिल कर सकते हैं। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

कैसे मिलेगी 10 रुपये के नए नोटों की गड्डी?
नए नोटों की गड्डी के लिए जिस बैंक के आप अकाउंट होल्डर हैं, वहां से जाकर नए नोट ले सकते हैं। हालांकि कई बार इसके लिए आपको कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है। आप इसके लिए बैंक में जाकर पहले से ही नए नोटों के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
क्या पुराने नोटों को बदलकर मिलेगी नए नोटों की गड्डी?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, फटे या क्षतिग्रस्त नोटों को किसी भी बैंक में बदला जा सकता है, इसके लिए आप आपके अपने बैंक या उसकी होम ब्रांच में जाकर नोटों को बदल सकते हैं। अगर कोई बैंक कर्मचारी आपके नोट बदलने से मना करता है, तो आपको शिकायत दर्ज करने का अधिकार है। हालांकि, याद रखें कि गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त नोटों का मूल्य कम हो सकता है।
इस तरह भी मिल सकती है नए नोटों की गड्डी
नए नोट ऑनलाइन भी कई वेबसाइट के जरिए मिल सकते हैं। उदाहरण के लिए, ईबे पर 10 रुपये के 100 नोटों का बंडल 1,620 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह, 200 रुपये के 100 नोटों का बंडल लगभग 25,000 रुपये का है, जिसमें शिपिंग चार्ज भी शामिल है। कई बार नोटों का ऑर्डर देते समय नकली नोट मिलने की भी संभावना रहती है, इसलिए ऐसे मामलों में पूरी तरह जानकारी हासिल करके ही आपको निर्णय लेना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications