नई दिल्ली। टाटा स्काई ने अपने ग्राहकों के लिए नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 26 चैनल काफी कम पैसे में देखने को मिलेंगे। टाटा स्काई ने कुछ रीजनल पैक्स और मैट्रो पैक्स की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। इस कटौती के चलते ग्राहक अब 26 चैनल पहले के मुकाबले काफी कम पैसे में देख पाएंगे। इससे ग्राहकों का मंथली बिल कम हो जाएगा। इससे पहले टाटा स्काई ने दिवाली पर कई चैनल्स के रेट को घटाया था।

जानें किन चैनलों की दरें हुईं कम
टाटा स्काई ने 26 चैनल्स के लिए नया टैरिफ जारी किया है, जो पहले के मुकाबले सस्ता है। इस साल की शुरुआत में डीटीएच और केबल टीवी ऑपरेटर्स के लिए नई पॉलिसी लागू की गई थी, जिसके बाद सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए अलाकार्टा चैनल के लिए एक फिक्स्ड रेट तय करने की छूट दी गई थी। यह अलाकार्टा चैनल्स दो तरह के होते हैं, इनमें पेड और फ्री-टू-एयर चैनल्स शामिल हैं। इस नए ऑफर में टाटा स्काई ने इस पेड अला कार्टा चैनल में से 26 चैनल्स पर छूट की घोषणा की है। इसका फायदा तुरंत लिया जा सकता है।
टाटा स्काई लगातार कर रहा कुछ नया
टाटा स्काई ने पिछले दिनों ही डायरेक्ट-टू-होम सर्विस के तहत एंड्रॉइड टीवी पर आधारित सेट टॉप बॉक्स भी लॉन्च किया है। इसके अलावा लगातार ऑफर भी लांच किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : म्यूचुअल फंड : जानिए 1 साल में 1 लाख रु कितना हो गया
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications