नयी दिल्ली। भारत में करीब दो महीने से लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन के चलते लोग अपने काम और एंटरटेनमेंट के लिए स्मार्टफोन और लैपटॉप पर निर्भर हो गए हैं। ऐसे में जाहिर सी बात है कि डेटा की जरूरत और खपत दोनों बढ़ी हैं। घर पर रह कर डेटा के बिना लाइफ बहुत मुश्किल है, मगर रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनियों ने बेनेफिट लाभ और बेस्ट डेटा प्लान्स ग्राहकों के सामने पेश किए हैं, जिससे ग्राहक घर से काम करने के साथ ही एंटरटेनमेंट कंटेंट का भी मजा ले पा रहे है। पिछले हफ्ते रिलायंस जियो और एयरटेल ने प्रीपेड यूजर्स के लिए नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए थे। जियो ने घर से काम करने वाले लोगों के लिए लंबे प्लान्स पेश किए, जबकि एयरटेल कुछ सस्ते प्लान लेकर आई। इसके अलावा वोडाफोन ने कुछ समय पहले नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी लॉन्च किए थे। यहां हम आपको इन कंपनियों की तरफ से हाल-फिलहाल में पेश किए गए सभी प्रीपेड प्लान की जानकारी देने देने जा रहे हैं।
जियो का 'वर्क फ्रॉम होम' प्लान
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने वर्क फ्रॉम प्लान' लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 2,399 रुपये है। यह एक सालाना प्लान है, जिसमें अनलिमिटेड जियो-टू-जियो वॉयस कॉलिंग, 12,000 एफयूपी मिनट (अन्य नेटवर्कों के लिए मुफ्त कॉलिंग मिनट) के अलावा रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान का सबसे शानदार बेनेफिट है रोजाना 2 जीबी इंटरनेट डेटा। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। यह प्लान सभी आपको सभी जियो ऐप्स का एक्सेस भी देगा है। ये प्लान देश भर में उपलब्ध है।
एयरटेल लाई किफायती प्लान
एयरटेल ने हाल ही में तीन किफायती प्लान लॉन्च किए थे। इनमें 99, 129 और 199 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। एयरटेल के नए 99 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 18 दिनों की है, जिसमें आपको कुल 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। यह प्लान बिहार और झारखंड, कोलकाता, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, राजस्थान, यूपी पूर्व और पश्चिम बंगाल सर्किल में उपलब्ध है। इसके 129 रुपये वाले प्लान में भी आपको 300 एसएमएस, 1 जीबी डेटा और सभी नेटवर्कों पर असीमित वॉयस कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की होगी। ये प्रीपेड प्लान पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, और केरल, कोलकाता, एमपी, गोवा, नॉर्थ ईस्ट, उड़ीसा, राजस्थान, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट और उत्तराखंड जैसे सर्किलों में उपलब्ध है।
एयरटेल के 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी भी 24 दिनों की है, जिसमें रोज 1 जीबी डेटा, डेली 100 एसएमएस और असीमित वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। यह प्लान भी उन्हीं सर्किलों में मिलेगा, जिनमें 129 रुपये वाला प्लान उपलब्ध है।
वोडाफोन के नए प्लान
28 दिनों की वैलिडिटी वाले वोडाफोन के 249 रु वाले प्लान में आपको रोज 1.5 जीबी डेटा, असीमित वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही मुफ्त आइडिया टीवी या वोडाफोन प्ले और जी55 का सब्सक्रिप्शन भी देगा। दूसरी खास बात कि ये वोडाफोन के डबल डेटा ऑफर का एक हिस्सा है, जिसका मतलब है कि आपको रोज 3 जीबी डेटा मिलेगा। लेकिन डबल डेटा ऑफर कुछ दिनों के लिए ही सीमित है। वोडाफोन के 399 रुपये वाले प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी के लिए रोज 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही आपको मुफ्त आइडिया टीवी या वोडाफोन प्ले और जी5 सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। वोडाफोन के 499 रु वाले प्लान में भी बिल्कुल यही बेनेफिट हैं। बस उसकी वैलिडिटी 70 दिनों की है। वहीं इसके 599 रु वाले में भी यही बेनेफिट मिलते हैं। मगर उस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications