नयी दिल्ली। बजट पेश हो चुका है। अगर आप बजट के बाद मारुति की कोई कार खरीदने की योजना बना रहे थे तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि कंपनी ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में कोई बदलाव किया है या नहीं। अकसर बजट में ऐसे प्रस्ताव होते हैं, जिनसे गाड़ियों सहित कई चीजों के दाम प्रभावित होते हैं। वस्तुओं की कीमतें घटती भी हैं और बढ़ भी जाती हैं। हम आपके सामने मारुति की प्राइस लिस्ट पेश करेंगे उससे पहले बता दें कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने नवंबर 2019 में 2 करोड़ पैसेंजर व्हीकल बेचने का आंकड़ा पार कर लिया था। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मारुति की भारत में कारों के मामले में स्थिति कैसी है। मारुति की शुरुआत 14 दिसंबर 1983 को हुई थी और कंपनी ने करीब 36 सालों में 2 करोड़ वाहन बेच दिये। इस समय बाजार में मारुति की एक से एक दमदार कार मौजूद है, जिनमें आपको तरह की सुविधाएं, मॉडल, वेरिएंट, इंजन और बाकी फीचर्स मिल जायेंगे। आपको किसी तरह का कंफ्यूजन न हो इसलिए बता दें कि मारुति की कारों की कीमतें पहले वाली हैं। इनमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आइये एक नजर डालते हैं मारुति की गाड़ियों और उनकी कीमतों पर।
ये रही मारुति सुजुकी की कारों की प्राइस लिस्ट :
- मारुति ऑल्टो 800 : 2.88 लाख रुपये से 4.09 लाख रुपये
- मारुति स्विफ्ट : 5.14 लाख रुपये से 8.84 लाख रुपये
- मारुति बलेनो : 5.58 लाख रुपये से 8.9 लाख रुपये
- मारुति विटारा ब्रेजा : 7.62 लाख रुपये से 10.59 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर : 4.42 लाख रुपये से 5.91 लाख रुपये
- मारुति डिजायर : 5.82 लाख रुपये से 9.52 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा : 7.54 लाख रुपये से 11.2 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो : 4.26 लाख रुपये से 5.43 लाख रुपये
- मारुति ऑल्टो के10 : 3.6 लाख रुपये से 4.39 लाख रुपये
- मारुति सीएज : 8.19 लाख रुपये से 11.38 लाख रुपये
- मारुति एस-क्रॉस : 8.8 लाख रुपये से 11.43 लाख रुपये
- मारुति इग्निस : 4.74 लाख रुपये से 7.09 लाख रुपये
- मारुति ईको : 3.61 लाख रुपये से 4.75 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो : 3.69 लाख रुपये से 4.91 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल6 : 9.79 लाख रुपये से 11.46 रुपये
- मारुति सिलेरियो एक्स : 4.75 लाख रुपये से 5.52 लाख रुपये
- मारुति बलेनो आरएस : 7.88 लाख रुपये
ये हैं मारुति की 5 आने वाली कारें और उनके संभावित प्राइस :
- मारुति अर्टिगा स्पोर्ट : 8.3 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल 5 : 5 लाख रुपये
- मारुति विटारा ब्रेजा 2020 : 10 लाख रुपये
- मारुति इग्निस 2020 : 5 लाख रुपये
- मारुति ग्रैंड विटारा : 22.7 लाख रुपये
मारुति के पास है सबसे ज्यादा बाजार हिस्सेदारी़
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में मारुति सुजुकी सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय कार निर्माता कंपनियों में सबसे प्रमुख कार कंपनी बन गयी है। मारुति ने पेट्रोल और डीजल कारों के अलावा भारतीय बाजार में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वाहनों के साथ-साथ स्मार्ट हाइब्रिड वाहनों को भी पेश किया है। वर्तमान में कंपनी की 70 प्रतिशत गाड़िया 8 मॉडल के साथ बीएस6 तकनीक वाली है। साथ ही यह भारत में पहले ही 3 लाख से अधिक बीएस6 कारों की बिक्री कर चुकी है।
यह भी पढ़ें - ये रही ह्यूंडई कारों की प्राइस लिस्ट, जानिये हर मॉडल की कीमत
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications