नई दिल्ली, सितंबर 21। गूगल ने भारतीय में प्ले स्टोर पर लोन देने वाले ऐप्स के लिए एक ठोस कदम उठाया है। अब लोन की पेशकश करने वाले एप्स को अपने सहयोगी बैंकों या गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी का लिंक डैशबोर्ड पर दिखाना अनिवार्य होगा। गूगल ने भारतीय रिजर्व बैंक और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों के साथ लोन एप के मुद्दे पर कई बैठकों के बाद यह नियम लागू किया है। सर्च इंजन कंपनी ने इसी महीने के 5 तारिख को लोन एप के लिए अपने टर्म एंड कंडिश को अपडेट किया है। गूगल का कहना है कि ऐसा नहीं करने पर लोन देने वाले एप को प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा।
लिंक प्रदर्शित करना होगा जरूरी
इकोनॉमिक टाइम्स के खबर के मुताबिक गूगल ने कहा कि कंपनी उन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से रिमूव करना शुरू कर देगी जो समय सीमा के अंदर अपडेट टर्म एंड कंडिशन को नहीं मानेंगे। गूगल के मुताबिक कंपनी कुछ एप के खिलाफ कार्यवाई भी कर रही है। लोन देने वाले पार्टनर बैंक की लाइव लिंक दिखने से उपयोगकर्ताओं को यह पता चलेगा कि लोन देने वाला एप किस बैंक के साथ संबंध रखता है। इसिलिए गूगल ने सभी लोन देने वाले एप्स को अपने पार्टनर बैंक की लिंक प्रदर्शित करने के लिए दिशानिर्देशित किया है।
लोन एप की मिली है शिकायतें
भारतीय प्ले स्टोर पर तमाम लोन ऐप का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। अक्सर यह शिकायते मिलती रहती हैं कि एप ग्राहकों से तुरंत पैसे क्रेडिट कनरे के लालच में हिडेन चार्जेज वसूलते हैं और कई बार तो ब्याज से अधिक भुगतान लेने की भी शिकायत आई है। देश के हजारों लोगों ने लोन एप के जरिए चल रहे फ्रॉड की शिकायत की है। खराब समय में लोग तुरंत लोन पाने के चक्कर में लोन एप के झासे में फस जाते हैं। लोन एप से पैसा लेना वित्तीय और मानसिक दोनों तौर पर परेशान करता है।
सरकार ने उठाया है कदम
आईटी मंत्रालय ने आरबीआई और वित्त मंत्रालय के साथ मिलकर सयुक्त रुप से लोन एप के लिए दिशानिर्देश भी प्रस्तावित किए हैं। इन नए कानूनों का पालन देश के भीतर काम करने वाले सभी लोन ऐप करना होगा। गूगल ने भी इस मामले को गंभिरता से लिया है। गूगल का कहना है उनके प्लेटफॉर्म पर सभी ऋण ऐप्स को भुगतान के न्यूनतम और अधिकतम समय, ब्याज दरों और अन्य लागतों समेत सभी विवरण प्रदर्शित करने चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications