New Rules in October 2024: आज 1 अक्टूबर 2024 से कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इससे आम आदमी की जेब पर प्रभाव पड़ने वाला है। PPF, सुकन्या समृद्धि योजना, डेबिट कार्ड, F&O ट्रेडिंग पर एसटीटी आदि कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि किन-किन नियमों में बदलाव हुआ है और इनका क्या असर होगा।

1. HDFC बैंक और PNB बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव (HDFC Bank Credit Card New Rule In Oct 2024)
एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में भी आज से बदलाव लागू होगा। HDFC बैंक ने अपने कुछ क्रेडिट कार्ड्स के लिए लायल्टी प्रोग्राम में कुछ बदलाव किए हैं। अगर आप एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करत हैं तो आपकी जेब पर इससे सीधा असर पड़ेगा। HDFC बैंक ने स्मार्टबाय प्लेटफॉर्म पर एप्पल प्रोडक्ट के लिए रिवार्ड पॉइंट के रिडम्पशन को हर कैलेंडर तिमाही में एक प्रोडक्ट तक सीमित कर दिया है। सिर्फ ही नहीं, पंजाब नेशनल बैंक ने क्रेडिट कार्ड सर्विस से जुड़े कई चार्ज में बदलाव किया गया है, जैसे मिनिमम ऐवरेज बैलेंस बनाए रखना और चेक वापसी चार्ज। ये नए चार्ज आज से बैंक के द्वारा लागू कर दिए जाएंगे।
2.पोस्ट ऑफिस स्कीम में होंगे बदलाव (Post Office Scheme New Rules October 2024)
1 अक्टूबर से सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों का अकाउंट सिर्फ कानूनी अभिभावक ही ऑपरेट कर सकेंगे। यानी अगर आपकी बेटी का अकाउंट दादी, दादा या अन्य किसी व्यक्ति के द्वारा खोला गया है, जो उसका कानूनी अभिभावक नहीं है तो उसे 1 अक्टूबर से यह अकाउंट बच्ची के माता-पिता या कानूनी अभिभावक को ट्रांसफर करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा।
इसके अलावा PPF अकाउंट से जुड़ा बदलाव भी आज से लागू हो जएगा। नाबालिग और NRI खातों से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा एक से अधिक PPF अकाउंट रखने पर उन्हें मर्ज करना होगा।
3. F&O ट्रेडिंग पर बढ़ेगा एसटीटी (F&O Trading New Rules from 1st October 2024)
23 जुलाई 2024 को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश करते हुए निर्माला सितारमण ने ये जानकारी दी थी कि फ्चूचर एंड ऑप्शन के ट्रेड पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स में बढ़त की जाएगी जो 1 अक्टूबर से लागू होगा। (एफ एंड ओ) फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग पर सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया है। ऑप्शन की सेल पर एसटीटी प्रीमियम के 0.0625% से बढ़ाकर 0.1% कर दिया गया है।
4. LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी (LPG Cylinder Price Hike In October)
1 अक्टूबर 2024 से ग्राहकों के लिए LPG सिलेंडर महंगा मिलेगा। एलपीजी सिलेंडर दामों में अगस्त और सितंबर महीने में भी कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। सितंबर में 19 किलीग्राम एलपीजी सिलेंडर के दाम 39 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।
5. आधार कार्ड से जुड़ा बदलाव (Aadhaar Card New Rules Oct 2024)
1 अक्टूबर, 2024 से अब पैन एलोकेशन यानी आवंटन के लिए आवेदन पत्र और अपने आयकर रिटर्न में अपने आधार नामांकन ID का उल्लेख नहीं कर पाएंगे। इसके बजाय आधार संख्या का उपयोग करना अनिवार्य होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications