New Rules From 1st September: अगस्त का महीना खत्म होने में बस कुछ दिन रह गए हैं। 1 सितंबर से आम आदमी के जेब पर असर पड़ सकता है। क्रेडिट कार्ड चार्जेसेस से लेकर एलपीजी सिलेंडर के दाम भी अपडेट हो सकते हैं। हर महीने की पहली तारीख को ऐसे कुछ बदलाव होते हैं। चलिए जानते हैं कि इस बार 1 सितंबर से क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं।

1.एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव (LPG Rate Changes From 1 September)
1 सितंबर 2024 को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होने की उम्मीद है। पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियां हर महीने इन कीमतों की समीक्षा करती हैं। अगस्त में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि जुलाई में इनमें 30 रुपये की कमी आई थी। अगले महीने के लिए भी घरेलू और कमर्शियल दोनों एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की फिर से समीक्षा की जाएगी और दामों को अपडेट किया जाएगा।
2.फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम (Rule Changes In September)
1 सितंबर से फर्जी कॉल और मैसेज पर लगाम लगेगी। कुछ समय पहले TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए थे कि वे फर्जी कॉल और फर्जी मैसेज पर लगाम लगाएं। ट्राई ने फर्जी कॉल्स और मैसेज पर रोक लगाने के लिए एक बार फिर से सख्त गाइडलाइंस जारी की है। इसके अनुसार, सभी टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, बीएसएनएल आदि 30 सितंबर तक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू करेंगे। टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन आधारित डीएलटी यानी डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लैटफॉर्म पर शिफ्ट कर दें। इससे ये उम्मीद है कि 1 सिंतबर से इन नंबरों से आने वाली फर्जी कॉल और मैसेज पर रोक लग जाएगी।
3. क्रेडिट कार्ड नियम से जुड़ा बदलाव (Credit Card Changes From 1st September)
1 सितंबर, 2024 से एचडीएफसी बैंक यूटिलिटी ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स की सीमा 2000 पॉइंट हर महीने तक सीमित कर देगा। इसके अलावा, थर्ड-पार्टी ऐप के ज़रिए किए गए शिक्षा-संबंधी भुगतानों पर कोई रिवॉर्ड नहीं दिया जाएगा। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड पर देय न्यूनतम राशि को कम करेगा और भुगतान की तारीख को 18 से घटाकर 15 दिन कर देगा।
4.सरकारी कर्मचारियों के डीए में हो सकती है बढ़ोतरी
सरकारी कर्मचारियों को 1 सितंबर 2024 से बड़ा लाभ मिलने वाला है। केंद्र सरकार उनके महंगाई भत्ते (डीए) में करीब 3 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। फिलहाल डीए का स्तर 50 फीसदी है।
5.आधार कार्ड अपडेट की तारीख (Aadhaar Card Update Date In September)
अगले महीने से आप 14 सितंबर तक आप अपने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने यह समयसीमा तय की है, जिसके बाद मुफ्त अपडेट की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इससे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा दी थी, जिसकी आखिरी डेट 14 जून 2024 तय की गई थी।
6. एटीएफ और सीएनजी-पीएनजी की दरों में बदलाव
विमान ईंधन और सीएनजी-पीएनजी की कीमतें भी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों द्वारा मासिक समीक्षा के अधीन हैं। 1 सितंबर से इन कीमतों में बदलाव 1 सितंबर, 2024 को होने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications