SIM Card Purchasing New Rules: हाल ही में दूरसंचार विभाग ने नई नियम को लागू करने की जानकारी दी है। अगर आप सिम कार्ड खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इन नए नियमों के बारे में पता होना चाहिए। नया सिम कार्ड खरीदने के प्रोसेस में अब बदलाव कर दिया गया है। नए नियमों के अनुसार, आप सिम कार्ड खरीदने पर या ऑपरेटर बदलने पर खुद ही अपने डॉक्यूमेंट को वेरीफाई कर सकते हैं। आइए इससे जुड़ी अन्य जानकारी भी आपको देते हैं।

दूरसंचार विभाग ने पोस्ट करके दी ये जानकारी
दूरसंचार विभाग (DoT) ने सिम कार्ड खरीदने के प्रोसेस को पेपरलेस बना दिया है। अब आप सिम कार्ड खरीदने पर या ऑपरेटर बदलने पर खुद ही अपने डॉक्यूमेंट को वेरीफाई कर सकते हैं। दूरसंचार विभाग ने इस बात की जानकारी अपने एक्स के आधिकारिक हैंडल से दी है। दूरसंचार विभाग के नए नियम के अनुसार, यूजर्स के निजी डॉक्यूमेंट के साथ की जाने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए है। साथ ही, डिजिटल इंडिया के तहत पूरी तरह से पेपरलेस व्यवस्था लागू करने के लिए भी यह नियम लागू होगा।
अब सेल्फ ई-केवाईसी कराना है जरूरी
यूजर्स के लिए e-KYC के साथ-साथ सेल्फ KYC लाया है। नए नियम के अनुसार, प्रीपेड से पोस्टपेड में अपना नंबर बदलने के लिए यूजर्स को टेलीकॉम ऑपरेटर्स के पास नहीं जाना होगा। यूजर्स अब इसके लिए OTP पर बेस्ड सर्विस का लाभ ले सकेंगे और बिना कोई फोटोकॉपी या डॉक्यूमेंट शेयर किए आप नया सिम कार्ड खरीद पाएंगे। अब यूजर्स नया सिम कार्ड खरीदने के लिए केवल आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे। दूरसंचार विभाग की यह पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस यूजर्स के डॉक्यूमेंट के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाएगी और इस नए नियम से किसी के नाम पर फर्जी सिम जारी नहीं किया जा सकेगा।
1 रुपये का लगेगा चार्ज
दूर संचार विभाग के अनुसार, KYC रिफॉर्म में आधार बेस्ड e-KYC, सेल्फ KYC और OTP बेस्ड सर्विस स्विच की सर्विस शुरू की है। टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स के डॉक्यूमेंट को आधार बेस्ड पेपरलेस वेरिफिकेशन फीचर का इस्तेमाल करेंगी और इसके लिए केवल 1 रुपये (GST के साथ) का चार्ज देना होगा। इसके अलावा नए नियमों के तहत अब यूजर्स को अपना KYC ऑनलाइन वेरीफाई करने के लिए सेल्फ KYC की भी सुविधा शुरू की है।
DigiLocker की मदद से करा पाएंगे केवाईसी
यूजर्स DigiLocker का इस्तेमाल करके खुद से अपना KYC वेरीफाई कर सकेंगे। अगर, कोई यूजर अपना नंबर प्रीपेड से पोस्टपेड में या फिर पोस्टपेड से प्रीपेड में स्विच करना चाहते हैं तो उन्हें टेलीकॉम ऑपरेटर के ऑफिस नहीं जाना होगा। वो आसानी से OTP बेस्ड वेरिफिकेशन प्रोसेस के जरिए कनेक्शन को स्विच कर पाएंगे।
ये होगा ऑनलाइन प्रोसेस
अगर कोई ऐसा यूजर है जो स्टोर नहीं जाना चाहता है तो वह मोबाइल कंपनियों के ऑनलाइन पोर्टल का भी इस्तेमाल कर सकता है। ऑनलाइन पोर्टल की मदद से वह नई सिम प्राप्त कर सकता है। इसके लिए उस यूजर को आधार नंबर दर्ज करने के बाद E-KYC करनी होगी। ये उसके लिए बिल्कुल आसान प्रोसेस है। इसके बाद उस यूजर को आसानी से नया सिम मिल जाएगा और इसके लिए उसे ऑफिस के चक्कर भी नहीं लगाने होंगो।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications