New Traffic Rule: सर्दियों का सीजन चल रहा है, जिसमें कोहरे के चलते उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने नया ट्रैफिक नियम जारी किया है. इसके तहत 15 दिसंबर से नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर कम गति सीमा लागू कर रही है. इस उपाय का उद्देश्य कोहरे और धुंध के कारण होने वाले एक्सीडेंट को रोकना है. इन नई लिमिट्स का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदली हुई स्पीड लिमिट 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी.
उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने यह फैसला 19 नवंबर को हुए एक हालिया हादसे के बाद लिया है, जिसमें मथुरा जा रही एक तेज रफ्तार बस ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) पर खड़े ट्रक से टकरा गई थी. यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे घने कोहरे और खराब विजिबिलिटी की वजह से हुआ, जिसमें 17 लोग घायल हो गए.
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट
यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए गति सीमा 100 किमी/घंटा से घटाकर 75 किमी/घंटा कर दी गई है. भारी वाहनों को अब 60 किमी/घंटा की लो स्पीड का पालन करना होगा, जो पहले 80 किमी/घंटा थी.

नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट
नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी स्पीड लिमिट में बदलाव किया गया है. हल्की गाड़ियों की स्पीड लिमिट अब 100 किमी/घंटा से घटकर 75 किमी/घंटा हो गई है. भारी वाहनों के लिए यह लिमिट 60 किमी/घंटा से घटाकर 50 किमी/घंटा कर दी गई है.
इन नए स्पीड रूल्स का पालन न करने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा. हल्की गाड़ियों के ड्राइवर्स को 2000 रुपए का जुर्माना देना होगा, जबकि भारी गाड़ियों के ऑपरेटर्स को 4000 रुपए का जुर्माना देना होगा. ये जुर्माने 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक की अवधि के दौरान लागू किए जाएंगे.
पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) यमुना प्रसाद ने मिंट से बातचीत में बताया कि सर्दियों के दौरान कोहरे की वजह से सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है, जिससे व्हीकल चलाना जोखिम भरा हो जाता है. इसके अलावा ठंड की वजह से नेशनल हाईव पर फिसलन भरे हो सकते हैं, जिससे दुर्घटना का जोखिम और बढ़ जाता है. उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस की इस पहल का उद्देश्य प्रमुख एक्सप्रेसवे पर विजिबिलिट संबंधी समस्याओं और फिसलन की स्थिति को दूर करके चुनौतीपूर्ण सर्दियों के महीनों के दौरान सड़क सुरक्षा को बढ़ाना है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications