Vande Bharat Trains: आज देश को तीन नई वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इन तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 3 नई वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि ये ट्रेनें किन रूट्स पर दौड़ेंगी और इनका किराया कितना होगा।

इन रूट्स पर दौड़ेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें
मेरठ-लखनऊ, मदुरै-बेंगलुरु और चेन्नई-नागरकोइल के बीच ये नई ट्रेनें चलेंगीं। मेरठ से बरेली के लिए चलने वाली वंदे भारत का स्टॉपेज सिर्फ मुरादाबाद और बरेली जंक्शन पर रहेगा।
मेरठ-लखनऊ नई वंदे भारत ट्रेन
459 किमी. के इस सफर को वंदे भारत 7 घंटे 10 मिनट में तय करेगी। रेलवे ने 22490/22491 मेरठ-लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस की किराया सूची जारी कर दी है। आज मेरठ-लखनऊ के बीच अतिथि यात्रियों को मुफ्त यात्रा भी कराई जाएगी। रविवार से 22491 लखनऊ-मेरठ और सोमवार से 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
मदुरै-बेंगलुरु कैंट के लिए शुरु होगी नई वंदे भारत ट्रेन
मदुरै-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत भी सप्ताह में छह दिन चलेगी. मंगलवार को छोड़कर ये बाकी सभी दिनों में अपनी सेवाएं देगी. इस ट्रेन में 8 कोच होंगे. ये मदुरै, डिंडीगुल, तिरुचिरापल्ली, करूर, नमक्कल, सेलम, कृष्णराजपुरम, बेंगलुरु कैंट स्टेशन पर रुकेगी. ट्रेन मदुरै जंक्शन से सुबह 5.15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी. इसके बाद दोपहर 1.30 बजे बेंगलुरु कैंट से रवाना होगी और रात 9.45 बजे मदुरै पहुंचेगी. मदुरै से बेंगलुरु कैंट तक चेयर कार का किराया 1,575 रुपए और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,865 रुपए होगा.
चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल के लिए शुरु होगी नई वंदे भारत ट्रेन
ये ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी. बुधवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में ये उपलब्ध रहेगी. इसमें 16 कोच होंगे. चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत, चेन्नई, एग्मोर, तांबरम, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडीगुल, मदुरै, कोविलपट्टी, तिरुनेलवेली और नागरकोइल जंक्शन पर रुकेगी. उद्घाटन के बाद 2 सितंबर से इसकी सेवाएं चालू हो जाएंगीं.
ये है नई ट्रेन की टाइमिंग
IRCTC पर नई वंदे भारत की बुकिंग शुरू हो चुकी है। 22490 वंदे भारत मेरठ से सुबह 6:35 बजे रवाना होगी और 8:35 बजे मुरादाबाद, 9:56 बजे बरेली आएगी और दोपहर 1:45 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। वहीं 22491 वंदे भारत दोपहर 2:45 बजे लखनऊ से चलेगी। ये बरेली में शाम 6:02 बजे, मुरादाबाद 7:32 बजे और मेरठ रात 10 बजे पहुंचेगी।
ये है नई वंदे भारत ट्रेन का किराया
ये है बरेली-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का किराया
चेयरकार -740 रुपये
एक्जीक्यूटिव-1,430 रुपये
मेरठ-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का किराया
चेयरकार -1,300 रुपये
एक्जीक्यूटिव- 2,365 रुपये
बरेली-मेरठ वंदे भारत ट्रेन का किराया
चेयरकार-945 रुपये
एक्जीक्यूटिव-1,615 रुपये
बरेली-मुरादाबाद वंदे भारत ट्रेन का किराया
चेयरकार-495 रुपये
एक्जीक्यूटिव-930 रुपये
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications