नई दिल्ली, जुलाई 23। रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारतीय रेलवे ने राजधानी, दुरंतो, शताब्दी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में चाय, कॉफी पर लगने वाले सर्विस चार्ज को हटा दिया है। इन सभी ट्रेनों में यात्रियों को अब चाय, कॉफी और पानी ऑर्डर करने पर कोई भी सर्विस चार्ज नहीं देना पड़ेगा। हालांकि, इन ट्रेनों में नाश्ता और खाना ऑर्डर करने पर सर्विस चार्ज लगेगा। रेलवे ने खाने और नाश्ते के ऑर्डर पर सर्विस चार्ज नहीं हटाया है।
चाय और कॉफी हो जाएगी सस्ती
पहले इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा के दौरान खाना ऑर्डर करते पर खाने के कीमत के अतिरिक्त 50 रुपए सर्विस चार्ज लेता था। ट्रेन में चाय और कॉफी का दाम 20 रुपये ही होता था लेकिन 50 रुपये के सर्विस चार्ज के बाद यह यात्रियों को 70 रुपये में मिलती थी। अब रेलवे ने चाय और कॉफी ऑर्डर करने पर सर्विस चार्ज हटा दिया है। अब प्रीमीयम ट्रेनों में भी चाय और कॉफी के दाम सामान्य ही रहेंगे।
नाश्ता- खाना हो जाएगा महंगा
प्रीमियम ट्रेनों में नाश्ता और खाना ऑर्डर करने वालों को रेलवे ने राहत नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहले आईआरसीटीसी नाश्ते के लिए 105 रुपए, दोपहर के खाने के लिए 185 रुपए और शाम के स्नैक्स के लिए 90 रुपए लेता था। इन सभी समानों पर रेलवे 50 रुपये सर्विस चार्ज अतिरिक्त लेता था। अब रेलवे ने खाने और नाश्ते का दाम बढ़ा दिया है। अब यात्रियों को नाश्ते के लिए 155 रुपए, खाना के लिए 235 रुपए, शाम के स्नैक्स के लिए 140 रुपए पेमेंट करना होगा इसके अलावा 50 रुपये सर्विस चार्ज भी देना पड़ेगा।
2018 से लग रहा है सर्विस चार्ज
रेल मंत्रालय ने 2018 में एक सर्कुलर जारी कर कहा था कि अगर यात्री प्रीमियम ट्रेनों में बुकिंग के दौरान खाने या नास्ते की बुकिंग नहीं करता है तो बाद में ऑर्डर करने पर 50 रुपए का सर्विस चार्ज देना पड़ेगा। उसके बाद से ही यात्रियों को खाना और नाश्ता के साथ-साथ चाय और कॉफी पर भी सर्विस चार्ज देना पड़ता था। अब रेलवे ने चाय और कॉफी के ऑर्डर से सर्विस चार्ज हटा दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications