नई दिल्ली, सितंबर 22। जेपी मॉर्गन चेस के सीईओ जेमी डिमोन ने भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की है। जेमी डीमोन ने यूएस फेडरल रिजर्व के रेट हाइक करने के फैसले से पहले एक इंटव्यू में कहा कि भारत ने काफी अच्छा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। यह डिजिटल इंफ्रासट्रक्चर भारत को आने वाले 10 सालों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यव्स्था का गौरव पाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत के हर क्षेत्र में हो रहे विकास का फायदा दुनिया को मिल सकता है, विश्व की चीन से निर्भरता कम हो सकती है।
यूएस फेड और बढ़ा सकता है ब्याद दरे
यूएस फेड द्वारा बढ़ाए जा रहे ब्याद दरों के लिए उन्होंने कहा कि यूएस फेड पहले की अपेक्षा और भी अधिक ब्याज दर बढ़ा सकता है। यूएस फेड जब ब्याज दर बढ़ाता है तो बजार को समायोजित करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यस्था को ज्यादा नुकसान यूक्रेन युद्ध और ताइवान पर चिन के आक्रमण करने की मंशा जैसी भू-राजनीतिक घटनाओं से है। डिमोन ने आगे कहा कि अगले दो दशको में अमेरिका भारत का सबसे अच्छा वैश्विक सहयोगी बनकर उभरेगा।
चिन पर निर्भरता कम करना है लक्ष्य
इकोनॉमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वैश्विक सप्लाई चेन का स्थानांतरण भारत को अपनी ओर करना चाहिए, अभी यह पूरी तरह से चीन पर निर्भर है। तेजी से बढ़ती अर्थव्यव्स्था होने के कारण भौगोलिक क्षेत्रों में भारत के पास अपनी विनिर्माण क्षमताओं का निर्माण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत को सभी क्षेत्रों में विनिर्माण को बढ़ावा देना चाहिए, और गुजरात के गांधिनगर में स्थित गिफ्ट सिटी को और विकसित करना चाहिए।
अमेरिका होगा सहयोगी
डिमोन ने बल देते हुए कहा कि "मुझे उम्मीद है कि गिफ्ट सिटी भारत के लिए काम करेगी। डिमोन के अनुसार आपूर्ति श्रृंखलाओं को चीन से बाहर ले जाने का यह बड़ा अवसर है निश्चित रूप से भारत को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि "आप दुनिया को देख रहे हैं, आप एक शांतिपूर्ण राष्ट्र बनने की कोशिश में लगे हैं, आप रूस और चीन के ठीक बगल में स्थित देश हैं, लेकिन मेरा मानना है कि अगले 20 वर्षों में दुनिया में आपका सबसे अच्छा सहयोगी अमेरिका होगा।"
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications