IPO Next Week: अक्टूबर का महीना निवेशकों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होने वाला है। आने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में कई बड़े IPO दस्तक देने वाले हैं। खास बात यह है कि सिर्फ एक ही हफ्ते में 27,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की पूंजी बाजार से जुटाई जाएगी। वहीं, करीब 29 कंपनियां अपनी लिस्टिंग भी करने जा रही हैं। यानी निवेशकों के लिए यह समय नए अवसरों से भरपूर रहने वाला है।

टाटा कैपिटल का मेगा इश्यू
टाटा कैपिटल का IPO इस हफ्ते की सबसे बड़ी चर्चा है।
तारीखें: 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर
इश्यू साइज: ₹15,500 करोड़
प्राइस बैंड: ₹310-₹326 प्रति शेयर
लॉट साइज: 46 शेयर
यह 2025 का सबसे बड़ा IPO होगा। इसमें 21 करोड़ शेयर नए जारी होंगे और 26.58 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे। टाटा संस लगभग 23 करोड़ शेयर बेचेगी और IFC भी अपनी हिस्सेदारी घटाएगी।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का बड़ा इश्यू
टाटा के बाद एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया भी अपना IPO लेकर आ रही है।
तारीखें: 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर
इश्यू साइज: ₹11,607 करोड़
प्राइस बैंड: ₹1,080-₹1,140 प्रति शेयर
लॉट साइज: 13 शेयर
यह इश्यू पूरी तरह OFS आधारित है और इसमें एलजी की साउथ कोरियन पैरेंट कंपनी 10.18 करोड़ शेयर बेचेगी।
रुबिकॉन रिसर्च का IPO
फार्मा सेक्टर की कंपनी रुबिकॉन रिसर्च इनोवेशन और R&D पर फोकस करती है। इसका IPO 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक ओपन रहेगा।
कुल इश्यू साइज: ₹1,377.50 करोड़
फ्रेश इश्यू: ₹500 करोड़
OFS: ₹877.50 करोड़
अनंतम हाईवेज ट्रस्ट
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से अनंतम हाईवेज ट्रस्ट का IPO 7 से 9 अक्टूबर तक खुलेगा।
इश्यू साइज: ₹400 करोड़
प्राइस बैंड: ₹98-₹100 प्रति यूनिट
इसका मकसद सड़क परियोजनाओं और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करना है।
SME सेगमेंट में मित्तल सेक्शंस
SME प्लेटफॉर्म पर मित्तल सेक्शंस भी IPO लेकर आ रही है।
तारीखें: 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर
इश्यू साइज: ₹52.91 करोड़
प्राइस बैंड: ₹136-₹143
कंपनी स्टील प्रोडक्ट्स जैसे एंगल्स, फ्लैट्स, चैनल्स और बार्स का निर्माण करती है।
लिस्टिंग्स की भी भरमार
IPO के साथ-साथ इस हफ्ते लिस्टिंग्स भी देखने को मिलेंगी। लगभग 29 कंपनियां शेयर बाजार में एंट्री करने जा रही हैं। इनमें पेस डिजिटेक, वीवर्क इंडिया, एडवांस एग्रो लाइफ, ज़ेलिओ ई-मोबिलिटी, ग्रीनलीफ एनवायरो टेक, सुबा होटल्स, धिल्लों फ्रेट कैरियर जैसी कंपनियां शामिल हैं।
त्योहारों की शुरुआत के साथ ही शेयर बाजार निवेशकों के लिए सुनहरा मौका देने वाला है। टाटा कैपिटल और एलजी जैसे बड़े IPO, रुबिकॉन रिसर्च और अनंतम हाईवेज ट्रस्ट जैसे सेक्टर-फोकस्ड इश्यू और मित्तल सेक्शंस जैसे SME IPO-सब मिलाकर यह हफ्ता IPO मार्केट के लिहाज से ऐतिहासिक बन सकता है। हालांकि निवेशकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी IPO में पैसा लगाने से पहले कंपनी के फाइनेंशियल्स और मार्केट ट्रेंड का अच्छे से विश्लेषण जरूर करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications