NFO Alert: PGIM इंडिया म्यूचुअल फंड ने इक्विटी सेगमेंट में एक नया मल्टीकैप फंड पेश किया है. पीजीआईएम इंडिया मल्टी कैप फंड NFO के लिए सब्सक्रिप्शन 22 अगस्त को शुरू हो गया है. यह 5 सितंबर 2024 को बंद हो जाएगा. यह ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप स्टॉक में निवेश करती है. इसे निफ्टी 500 मल्टीकैप 50:25:25 TRI के मुकाबले बेंचमार्क किया गया है.
NFO में निवेश का मौका
NFO में निवेशक न्यूनतम 5,000 रुपए के निवेश से शुरुआत कर सकते हैं. उसके बाद 1,000 रुपये के गुणकों में भी निवेश कर सकते हैं. PGIM इंडिया एसेट मैनेजमेंट के CEO विनय पहाड़िया ने कहा कि हमारा मानना है कि यह अच्छी क्वालिटी और हाई ग्रोथ वाली कंपनियों के डायवर्सीफाइड पोर्टफोलियो में निवेश करने का अच्छा समय है. उन्होंने कहा कि मजबूत इंटरनल वैल्यू ग्रोथ के बावजूद हाल के सालों में इनका प्रदर्शन कम रहा है.
इस स्कीम में तीन कैटेगरी में से प्रत्येक में कम से कम 25% निवेश अनिवार्य है, जिसमें लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप स्टॉक्स शामिल हैं. बाकी 0-25% को किसी भी या सभी मार्केट कैप बकेट में निवेश किया जाएगा. इसके अलावा यह स्कीम डेट में 25% तक, REITs और InvITs में 10% तक और विदेशी ETF सहित विदेशी बॉन्ड्स में 20% तक निवेश की अनुमति देती है.

NFO के लिए फंड मैनेजर्स
इस एनएफओ के इक्विटी हिस्से को विवेक शर्मा, आनंद पद्मनाभन अंजनेयन और उत्सव मेहता मैनेज करेंगे. पुनीत पाल डेट हिस्से का मैनेजमेंट करेंगे. म्यूचुअल फंड हाउस के मुताबिक इस योजना का उद्देश्य निवेशकों को विभिन्न मार्केट कैप में इक्विटी और संबंधित बॉन्ड्स में निवेश करने का मौका देकर लॉन्ग टर्म में कैपिटल ग्रोथ देना है.
पीजीआईएम इंडिया एसेट मैनेजमेंट में सीनियर फंड मैनेजर इक्विटी विवेक शर्मा ने कहा कि मार्केट कैपिटाइलेजशन में लॉन्ग टर्म अवसर मौजूद हैं. इन अवसरों का प्रभावी ढंग से लाभ उठाने के लिए सावधानीपूर्वक स्टॉक सलेक्ट करने और बैलेंस पोर्टफोलियो बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है. पीजीआईएम इंडिया मल्टी कैप फंड के पीछे की स्ट्रैटेजी में सभी मार्केट कैप में निवेश बनाए रखना शामिल है.
(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है. निवेश की सलाह नहीं है. म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications