नई दिल्ली, फरवरी 19। नॉन-फंजिबल टोकन्स लोगों को खूब मालामाल कर रही हैं। एनएफटी एक डिजिटल आइटम होती है जिसे लोग ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके खरीदते और बेचते हैं। क्रिप्टोकरेंसी और एनएफटी कुछ खास प्लेटफॉर्म पर खरीदे और बेचे जाते हैं। क्रिप्टोकरेंसी की तरह एनएफटी भी लोगों को करोड़पति बना रही है। जैसे कि एक लड़के को एनएफटी ने कुछ ही सेकंड्स में 1.75 करोड़ रु की कमाई कराई। जानते हैं इस शख्स के बारे में विस्तार से।
कैसे कमाए करोड़ों रु
एनएफटी से जुड़ा एक चौंका देने वाला सामने आया है। एक यूट्यूबर, जिसने महज 42 सेकेंड में 1 करोड़ 75 लाख रुपये तक कमाए हैं। जी हां यह सुनने पर भले ही आपको यकीन न हो, मगर ये सच है। ये यूट्यूबर है जोनाथन मा और इउसका यूट्यूब पर अपना एक चैनल है। इस चैनल का नाम है जोमा टेक। कुछ दिनों से जोनाथन काफी चर्चा में है।
क्यों है चर्चा में
जोनाथन आज कल वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अपनी शानदार कमाई को लेकर चर्चा में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने हाल ही में महज 42 सेकेंड में 1 करोड़ 75 लाख रुपए कमाए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जोनाथन मा यूट्यूब पर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, क्रिप्टो और टेक्नोलॉजी से संबंधित वीडियो बना कर अपलोड करते हैं, जो लोगों के काम आती है।
करोड़ों हैं यूट्यूब सब्सक्राइबर्स
बात करें जोनाथन के सब्सक्राइबर्स की तो यूट्यूब पर उनके 1.6 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। मगर वे हमेशा से एक सफल यूट्यूबर नहीं थे। बल्कि यूट्यूबर बनने से पहले वह फेसबुक और उसके बाद गूगल में बतौर सॉफ़्टवेयर इंजीनियर काम कर चुके हैं। वे एक फिल्म डायरेक्टर बनना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने एनएफटी लॉन्च की ताकि अपने सपनों को पूरा कर सकें।
क्रिप्टोकरेंसियों में दिलचस्पी
बहुत से लोगों की तरह जोनाथन को भी क्रिप्टोकरेंसीज में दिलचस्पी है। रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले साल 18 हजार करोड़ से ज्यादा एनएफटी की बिक्री की गयी। वैसे तो जोनाथन यूट्यूबर पर वीडियो बनाते हैं, मगर एक बार उनके मन में आया कि उन्हें अपना कलेक्श पेश करना चाहिए ताकि उनके फैन्स और सब्सक्राइबर्स एनएफटी खरीद सकें।
अपना कलेक्शन किया लॉन्च
जोनाथन मा ने हाल ही में अपना एनएफटी कलेक्शन "वैक्सएक्सड डॉग्स" लॉन्च कर दिया है। इससे जोनाथन ने 1.75 करोड़ रु से अधिक की कमाई भी कर ली है। गौरतलब है कि जोनाथन को कुछ राशि हटा कर बाकी 1.40 करोड़ रुपये मिले। पिछले साल आई एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के एक व्यक्ति ने भी एनएफटी से तगड़ी कमाई की थी। अमृत पाल सिंह ने लगभग नौ महीनों में अपने आर्टवर्क के 57 एनएफटी बेचकर 1 मिलियन डॉलर (7.4 करोड़ रु) से अधिक की कमाई की थी। अमृत ने पिछले साल फरवरी में अपना पहला एनएफटी बनाया। एक दोस्त की सलाह पर अमृत ने ये काम शुरू किया। अमृत के दोस्त ने बताया कि उनके पिछले प्रोजेक्ट्स में से एक, जिसे टॉय फेसेस कहा जाता है, एनएफटी के रूप में अच्छी तरह से काम करेगी। अमृत को तुरंत ही कुछ लोगों ने संपर्क किया। उन्होंने कमीशन के अलावा फाउंडेशन और सुपररेयर जैसे मार्केटप्लेस पर अपने टॉय फेसेस के काफी एनएफटी बेचे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications