Toll Tax Price: 3 जून से होने वाले हैं कई बदलाव दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे ईपीई पर टोल टैक्स की दरों में 5 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। अब आपको पता होना चाहिए चार पहिया वाहनों को 45 रुपए से 160 रुपए के बीच अदायगी करनी होगी, वहीं भारी गाड़ियों को उनकी यात्रा की दूरी के अनुसार 40 रुपए से 250 रुपए तक अदायगी करनी होगी, इस समय देखें तो 135 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर टोल 2.19 रुपए प्रति किलोमीटर है।

3 जून सोमवार यानी कल से आपको ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलने वाले लोगों ज्यादा अदायगी करनी होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई ने अपने टोल टैक्स की दरों में बदलाव की हैं, जिसमें उसने 5 प्रतिशत तक बढ़ाने के बारे में सूचना दी है। हालांकि दरों में बदलाव के बाद चार पहिया या हल्के वाहनों को 45 रुपए से 160 रुपए के बीच टोल अदा करना होगा, वहीं भारी आपको ये भी पता होना चाहिए की भारी गाड़ियों को उनकी यात्रा की दूरी के अनुसार 40 रुपए से 250 रुपए तक के बीच टोल देना होगा।
टोल का विस्तृत ब्यौरा
सराय काले खां से काशीपुर टोल प्लाजा तक 82 किलोमीटर की यात्रा करने वाले हल्के वाहनों को अब 160 रुपये का भुगतान करना होगा। मिनी बसों और हल्के कमर्शियल गाड़ियों को 250 रुपए का भुगतान करना होगा। मेरठ और इंदिरापुरम के बीच यात्रा करने वाले हल्के वाहनों के लिए वर्तमान टोल 110 रुपए होगा, जबकि भारी वाहनों को 175 रुपये का भुगतान करना होगा।
मेरठ से डूंडाहेड़ा तक के मार्ग पर हल्के वाहनों को अब 85 रुपये और भारी वाहनों को 140 रुपये देने होंगे। मेरठ से डासना तक के मार्ग पर हल्के वाहनों को अब 70 रुपये और भारी गाड़ियों को 115 रुपए अदा करने होंगे।
यात्रियों पर प्रभाव
टोल दरों में यह बदलाव दैनिक यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को प्रभावित करता है जो अक्सर एक्सप्रेसवे का उपयोग करते हैं। टोल में बढ़ोतरी एनएचएआई के वार्षिक संशोधन का हिस्सा है, जो राजमार्ग नेटवर्क के रखरखाव और विकास का समर्थन करता है।
ताजा टोल दरों से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है, लेकिन इससे नियमित उपयोगकर्ताओं के लिए यात्रा लागत भी बढ़ सकती है।
किस जगह सबसे ज्यादा चढ़े दाम और किस जगह कम चढ़े रेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें टोल दरों में बदलाव में कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर भी बढ़ी दरें। अगर आप इस हाइवे पर अपनी चार पहिया गाड़ी से यात्रा करते हैं, तो आपको सबसे अधिक 55 रुपए और सबसे कम 5 रुपए टोल अदा करना होगा। वहीं फतेहपुर के बड़ौरी टोल बैरियर पर आपको 55 रुपए अधिक भुगतान करना होगा। उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर बने अकवाबाद टोल प्लाज़ा पर भी 5 रुपए ज्यादा टोल देना होगा। इस हाईवे पर रेट ज्यादा बढ़े, क्योंकि पिछले 5 साल से इस हाईवे पर टोल रेट नहीं बढ़ाए जा रहे थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications