Nifty 50 Rejig September: आज यानी मंगलवार (30 सितंबर) से भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी50 में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस बदलाव के तहत कुछ स्टॉक्स को इंडेक्स में शामिल किया जा रहा है जबकि कुछ स्टॉक्स को लिस्ट से बाहर किया जा रहा है। ऐसे में इस बदलाव का सीधा असर शेयरों के साथ निवेशकों पर भी पड़ता है।

इन शेयरों को निफ्टी50 में मिली जगह
इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन और मैक्स हेल्थकेयर को निफ्टी 50 में शामिल किया गया है। इसके साथ आज से यानी मंगलवार, 30 सितंबर से इन कंपनियों के शेयर इंडेक्स में शामिल हो जाएंगे।
इन शेयरों को इंडेक्स से किया गया बाहर
जहां एक ओर दो कंपनियों को इंडेक्स में शामिल किया गया है वहीं, इंडसइंड बैंक और हीरो मोटोकॉर्प को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स से हटा दिया गया है। यानी अब इन दोनों कंपनियों के शेयर निफ्टी50 इंडेक्स के हिस्सा नहीं हैं।
NSE ने बताया इन कंपनियों को क्यों इस इंडेक्स में किया गया शामिल
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 22 अगस्त को एक बयान में Nifty 50 Rejig के बारे में जानकारी दी थी। एनएसई ने अपने कहा था कि इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (औसत फ्री-फ्लोट बाजार पूंजीकरण ₹113,908 करोड़) और मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड (औसत फ्री-फ्लोट बाजार पूंजीकरण ₹84,555 करोड़) को हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड और इंडसइंड बैंक लिमिटेड की जगह 6-माह के औसत फ्री-फ्लोट बाजार पूंजीकरण के आधार पर निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल किया गया है।
साल में 2 बार निफ्टी में होते हैं बदलाव
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 50 बेंचमार्क इंडेक्स में साल में दो बार बदलाव किया जाता है - मार्च और सितंबर। इन बदलावों का आधार पिछले 6 महीनों के एवरेज फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन होता है।
इस साल मार्च में जब निफ्टी 50 में बदलाव हुए थे तो इंडेक्स में जोमैटो और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की एंट्री हुई थी। वहीं BPCL और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज बाहर हो गए थे।
निफ्टी नेक्स्ट 50 में भी बदलाव
निफ्टी नेक्स्ट 50 की बात करें तो अब इस इंडेक्स में कुछ नए स्टॉक्स जुड़ेंगे जिनमें सोलर इंडस्ट्रीज, सीमेंस एनर्जी इंडिया, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और हिंदुस्तान जिंक की एंट्री होगी। वहीं, दूसरी तरफ, इंडिगो, डाबर इंडिया, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस और स्विगी को इस इंडेक्स से बाहर किया गया है।
निफ्टी 100 और 500 में क्या बदल रहा है?
निफ्टी 100 से डाबर इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, इंडसइंड बैंक, और स्विगी को बाहर किया गया है। इनकी जगह अब हिंदुस्तान जिंक, मैक्स हेल्थकेयर, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, सीमेंस एनर्जी और सोलर इंडस्ट्रीज की एंट्री हो रही है।
निफ्टी 500 की बात करें तो इसमें भी काफी बदलाव हुए हैं। GNFC, GPPL, जस्ट डायल, केएनआर कंस्ट्रक्शन, रेमंड, टानला प्लेटफॉर्म्स और वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड जैसे 18 शेयरों को इस इंडेक्स से बाहर किया गया है। इन शेयरों की जगह अब आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रांड्स, एजिस लॉजिस्टिक्स, एथर एनर्जी, आईटीसी होटल्स और सीमेंस एनर्जी इंडिया जैसे स्टॉक्स को जगह दी गई है।
निफ्टी रीजिग में बदलावल से निवेशकों पर क्या असर होगा?
इंडेक्स में बदलावों के बाद ETF और म्यूचुअल फंड भी नए इंडेक्स कंपोजिशन के साथ तालमेल बिठाने के लिए अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते हैं। निफ्टी50 इंडेक्स में फेरबदल अक्सर एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) में बदलाव को बढ़ावा देता है, जिससे शेयरों में लाखों का निवेश और निकासी होती है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications