
Manoj Modi's salary is more than Mukesh Ambani in Reliance: रिलायंस इंडस्ट्रीज ऐसे ही सफल कंपनी नहीं है। कंपनी अपने कर्मचारियों की योग्यता का पूरा खयाल रखती है। तभी तो रिलायंस में चेयरमैन मुकेश अंबानी से ज्यादा वेतन उनके एक कर्मचारी का है।
उद्योगपति मुकेश अंबनी की रिलायंस ग्रुप में उनसे ज्यादा वेतन उनके पुराने सहयोगी और रिलायंस इंजस्ट्रीज के कर्मचारी निखिल मेसवानी का है। वहीं मुकेश अंबानी ने अपने एक कर्मचारी मनोज मोदी को हाल ही में 1500 करोड़ रुपये का एक घर उपहार में दिया था। कुछ ऐसे ही मुकेश अंबानी।
फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार मुकेश अंबानी की सैलरी एक दशक से 15 करोड़ रुपये पर स्थिर है। उन्होंने सैलरी में कोई इंक्रीमेंट नहीं लिया है। वहीं वित्त वर्ष 2021-22 में निखिल मेसवानी की सैलरी 24 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार से उनका वेतन मुकेश अंबानी के मुकाबले 9 करोड़ रुपये ज्यादा है।
निखिल केमिकल ने मुबंई यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री की है। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। भारत लौटने के बाद उन्होंने रिलायंस ज्वाइन किया और 37 साल से यहीं पर काम कर रहे हैं। साल 2016 में उन्हें फोर्ब्स ने दुनिया के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया था।
निखिल मेसवानी के पास कंपनी के ज्यादातर बड़े प्रोजेक्ट्स की कमान है। रिलायंस की क्रिकेट फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस से भी खास रिश्ता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पेट्रोकैमिकल बिजनेस की कमान संभालने वाले निखिल मेसवानी सिर्फ कंपनी के नहीं बल्कि अंबानी परिवार के भी बेहद करीबी है। निखिल मेसवानी मुकेश अंबानी के भतीजे हैं।

निखिल मेसवानी के पिता रसिकलाल मेसलानी रिलायंस के संस्थापक सदस्यों में एक है। वो रिलायंस के फाउंडर धीरूभाई अंबानी के चचेरे भाई हैं। रिलायंस पेट्रोकैमिकल की सफलता के पीछे निखिल का ही हाथ है। इसके अलावा वो मुकेश अंबानी की आईपीएल क्रिकेट फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का प्रबंधन देखते हैं।
1986 में निखिल मेसवानी रिलायंस के साथ जुड़े थे। पिछले 37 सालों से वो कंपनी के साथ हैं। उनके बड़े भाई हितल मेसवानी कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। निखिल ने रिलायंस पेट्रोकैमिकल के साथ अपने करियर की शुरुआत बतौर प्रोजेक्ट ऑफिसर के तौर पर किया था। साल 1998 में उन्हें कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications