सस्ते में कार खरीदने का सुनेहरा मौका मिल रहा है। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी निसान मोटर्स ने भारत में अपनी सबसे सस्ती एसयूवी को लॉन्च कर दिया है।
नई दिल्ली: सस्ते में कार खरीदने का सुनेहरा मौका मिल रहा है। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी निसान मोटर्स ने भारत में अपनी सबसे सस्ती एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत अन्य कंपनियों की एसयूवी के मुकाबले काफी कम रखी है। car : 4 लाख रु से कम कीमत में खरीदें ये शानदार माइलेज और धांसू फीचर्स वाली कार ये भी पढ़ें

सस्ते में कार खरीदने का 31 दिसंबर तक बेहतरीन मौका
तो अगर आपका बजट 5 लाख रुपये है और आप नई एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो आपके पास 31 दिसंबर तक बेहतरीन मौका है। आप 4.99 लाख रुपये की शुरुआत कीमत पर निसान की एसयूवी मैग्नाइट खरीद सकते हैं। दरअसल, निसान मैग्नाइट भारतीय बाजार में 2 दिसंबर को लॉन्च हो गई।
11,000 रुपये के टोकन मनी के साथ करें बुकिंग
बता दें कि निसान मोटर्स ने मैग्नाइट एसयूवी को 4.99 लाख रुपये में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने 11,000 रुपये के टोकन मनी के साथ इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। अपनी किफायती कीमत के साथ मैग्नाइट भारत की सबसे सस्ती एसयूवी बन गई है। एक खास योजना के तहत मैग्नाइट की शुरुआती कीमत 31 दिसंबर, 2020 तक के लिए 4.99 लाख रुपये रखी है. 31 दिसंबर के बाद मैग्नाइट की शुरुआती कीमत बढ़कर कीमत 5.54 लाख रुपये हो जाएगी। यानी ग्राहकों को 31 दिसंबर तक बुक कराने पर बड़ा लाभ मिलने वाला है।
अन्य कंपनियों की एसयूवी के मुकाबले काफी कम
निसान ने सबसे सस्ती एसयूवी लॉन्च कर दूसरी कंपनियों के लिए चुनौती पेश कर दी है। निसान मैग्नाइट एसयूवी के टॉप मॉडल की कीमत 9.35 लाख रुपये है। भारतीय बाजार में मैग्नाइट मारुति की विटारा ब्रेजा, हुंडई की वेन्यू, टाटा नेक्सॉन, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और होंडा की डब्ल्यूआर-वी को सीधी चुनौती देगी। कह सकते है क्योंकि कीमत सबसे सस्ती निसान मैग्नाइट है।
मैग्नाइट के पेट्रोल वेरिएंट का दाम
नई मैग्नाइट के 1.0 लीटर के पेट्रोल वेरिएंट का दाम 4.99 लाख से 7.55 लाख रुपये है। वहीं 1.0 लीटर के टर्बो पेट्रोल टिम्स की कीमत 6.99 लाख से 8.45 लाख रुपये है। टर्बो पेट्रोल सीवीटी वेरिएंट का दाम 7.89 लाख से 9.35 लाख रुपये है। नई मैग्नाइट को CMF-A + प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसका इस्तेमाल ट्राइबर में भी किया गया है। मैग्नाइट भारत में निसान की पहली सब -4 मीटर एसयूवी है। इसे 4 ट्रिम्स में लॉन्च किया गया है, जिनमें XE, XL, XV और XV प्रीमियम शामिल है। अच्छी बात तो ये है कि इस कार को 9 कलर में खरीद सकते हैं। निसान मैग्नाइट का स्पोर्टी लुक है। इसमें स्लीक लुक वाली एलईडी हैडलैंप्स और एलईडी DRLs दिए गए हैं। कार में 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि निसान मैग्नाइट को 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड' को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हालांकि इसका डिजाइन जापान में तैयार किया गया है।
मैग्नाइट की सेफ्टी फीचर्स भी है खास
इस सेगमेंट में पहली बार 360 डिग्री अराउंड व्यू मॉनीटर दिया गया है, जो निसान किक्स से लिया गया है। इसमें चारों तरफ कैमरा दिए गए हैं, जो चारों तरफ का व्यू देते हैं। एक बटन दबाकर लिस्ट में से जरूरत के मुताबिक कैमरा व्यू चुन सकते हैं। केबिन में एंड्रॉइड ऑटो के लिए सात इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है। वहीं अगर सेफ्टी की बात करें तो इसमें डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक जैसे कॉमन फीचर्स के अलावा व्हीकल डाइनैमिक्स कंट्रोल (वीडीसी) हिल स्टार्ट असिस्ट सिस्टम (एचएएस), ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे जरूरी फीचर्स दिए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications