दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला जल्द ही भारत में अपनी कारों की बिक्री शुरू करने वाली है। ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कंपनी अगले साल भारत में ऑपरेशन शुरू करेगी।
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला जल्द ही भारत में अपनी कारों की बिक्री शुरू करने वाली है। ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कंपनी अगले साल भारत में ऑपरेशन शुरू करेगी। भारत में लोग लंबे वक्त से अमेरिकी ऑटो दिग्गज टेस्ला का इंतज़ार कर रहे हैं। अब इस ऑटो मेकर कंपनी के चाहने वालों के लिए निश्चित तौर पर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस दिग्गज इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी के फाउंडर और सीईओ एलन मस्क भी यह बात कई बार कह चुके हैं और इस साल की शुरुआत में भी उन्होंने यह बात दोहराई थी।

जून के आखिर तक कार की डिलीवरी होगी शुरू
मिली जानकारी के मुताबिक टेस्ला नए साल 2021 के जनवरी तक आधिकारिक रूप से भारतीय बाजार में एंट्री करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला अपनी इलेक्ट्रिक कार मॉडल 3 की प्री-बुकिंग शुरू करेगी और फिर जून या Q1 2021-2022 के आखिर तक कार की डिलीवरी शुरू कर देगी।
फिलहाल कंपनी बनी-बनाई कारों से करेंगी बिक्री
नितिन गडकरी ने ये भी कहा कि कंपनी पहले भारत में अपनी बनी-बनाई कारों की बिक्री से शुरुआत करेगी। इसके बाद कारों को मिलने वाले रिपॉन्स के आधार पर देश में ही उनकी असेंबली और उत्पादन कर सकती है। बता दें कि इस साल अक्तूबर में एलन मस्क ने ट्वीट कर के जानकादी दी थी कि टेस्ला 2021 में भारतीय बाजार में एंट्री करेगी। टेस्ला ने देश में एक R&D सेंटर और एक बैटरी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट खोलने की भी योजना बनाई है। टेस्ला वर्ष 2016 से ही भारतीय बाजार में अपने प्रोडक्ट लाने की बात कर रही है।
टेस्ला मॉडल 3 पूरी तरह से निर्मित इकाई के रूप में भारत आएगी और यह संभावना है कि कंपनी अपनी कारों की बिक्री डीलरशिप के जरिए नहीं करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि कार की कीमत 55 लाख रुपये हो सकती है। टेस्ला मॉडल 3 कार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 162 किमी प्रति घंटे है। यह कार 3.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। हालांकि अभी तक, इस बारे में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications