Niva Bupa IPO: नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस आईपीओ को लेकर ताजा अपडेट है. कंपनी आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान किया है. इसके तहत 70-74 रुपए प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स किया गया है. रिटेल निवेशक आईपीओ में 7 नवंबर से बोली लगा सकते हैं. कंपनी ने आईपीओ के लिए 29 जून, 2024 को आवेदन दिया था. दरअसल, आईपीओ के जरिए नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस 2200 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है.
इसी हफ्ते खुलेगा आईपीओ
नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस का आईपीओ 7 नवंबर से खुलकर 11 नवंबर को बंद होगा. प्राइस बैंड के लिहाज से निवेशकों को हर लॉट में 200 शेयर मिलेंगे. 2200 करोड़ रुपए पब्लिक इश्यू में 800 करोड़ रुपए के लिए फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के जरिए 1400 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है.
ओफएस में मौजूदा निवेशक और प्रोमोटर्स हिस्सा बिक्री करेंगे. इसमें बुपा सिंगापुर होल्डिंग्स (Bupa Singapore Holdings Pte Ltd) 320 करोड़ रुपए के शेयर जारी करेगी. साथ ही फेटल टोन (Fettle Tone LLP) करीब 1880 करोड़ रुपए तक के शेयरों की बिक्री कर सकती है.

आईपीओ के लिए ये बैंकर्स नियुक्त
आईपीओ के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल, एचडीएफसी बैंक और मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स नियुक्त किए गएं हैं. यह कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी के बाद दूसरी स्टैंडलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी है, जिसका आईपीओ लॉन्च होगा.
किसकी कितनी हिस्सेदारी
नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 12 नवंबर को होगा. फिर खाते शेयर 13 नवंबर को पहुंचेंगे. जबकि शेयरों की लिस्टिंग 14 नवंबर को होगी. बताते चलें कि कंपनी में मेजोरिटी स्टेक बुपा का है, जोकि यूनाइटेड किंगडम बेस्ड इंटरनेशनल हेल्थकेयर कंपनी है. मौजूदा समय में नीवा बुपा में बुपा सिंगापुर हॉल्डिंग्स की 62.27% हिस्सेदारी है. जबकि फेटल टोन की होल्डिंग इंश्योरेंस कंपनी में 27.86% है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications