Niva Bupa IPO Subscription Status: हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस के आईपीओ को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. अंतिम दिन 3 बजे तक करीब 2 गुना भर चुका है, जिसमें रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 2.6 गुना भरकर हो चुका है. आईपीओ का साइज 2200 करोड़ रुपए का है, जिसके लिए प्राइस बैंड 70-74 रुपए प्रति शेयर है. रिटेल निवेशक आईपीओ में 7 नवंबर से खुल रहा है.
नीवा बुपा आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIBs 1.98
NIIs 0.65
रिटेल 2.61
कुल 1.73
नीवा बुपा आईपीओ की जानकारी
नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस का आईपीओ 7 नवंबर से खुला है, जोकि 11 नवंबर को बंद होगा. प्राइस बैंड के लिहाज से निवेशकों को हर लॉट में 200 शेयर मिलेंगे. 2200 करोड़ रुपए पब्लिक इश्यू में 800 करोड़ रुपए के लिए फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के जरिए 1400 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है.
ओफएस में मौजूदा निवेशक और प्रोमोटर्स हिस्सा बिक्री करेंगे. इसमें बुपा सिंगापुर होल्डिंग्स (Bupa Singapore Holdings Pte Ltd) 320 करोड़ रुपए के शेयर जारी करेगी. साथ ही फेटल टोन (Fettle Tone LLP) करीब 1880 करोड़ रुपए तक के शेयरों की बिक्री कर सकती है.

ग्रे मार्केट में नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस आईपीओ
ग्रे मार्केट में हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का आईपीओ को लेकर ज्यादा हलचल नहीं देखने को मिल रहा है. नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस आईपीओ GMP फिलहाल जीरो है. इश्यू प्राइस 74 रुपए पर ही शेयरों की लिस्टिंग संभव है. हालांकिं, ग्रे मार्केट किसी भी शेयरों की लिस्टिंग की सटीक अनुमान नहीं लगाता है. बता दें कि नीवा बुपा आईपीओ की लिस्टिंग 14 नवंबर को होगी.
नीवा बुपा आईपीओ की डीटेल्स
- 7 से 11 नवंबर तक ओनप रहेगा
- प्राइस बैंड: 70-74 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 200 शेयर
- इश्यू साइज: 2200 करोड़ रुपए
- फ्रेश इश्यू: 800 करोड़ रुपए
- ओएफएस: 14000 करोड़ रुपए
- न्यूनतम निवेश: 14800 रुपए
आईपीओ के लिए ये बैंकर्स नियुक्त
आईपीओ के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल, एचडीएफसी बैंक और मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स नियुक्त किए गएं हैं. यह कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी के बाद दूसरी स्टैंडलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी है, जिसका आईपीओ लॉन्च होगा.
किसकी कितनी हिस्सेदारी
नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 12 नवंबर को होगा. फिर खाते शेयर 13 नवंबर को पहुंचेंगे. जबकि शेयरों की लिस्टिंग 14 नवंबर को होगी. बताते चलें कि कंपनी में मेजोरिटी स्टेक बुपा का है, जोकि यूनाइटेड किंगडम बेस्ड इंटरनेशनल हेल्थकेयर कंपनी है. मौजूदा समय में नीवा बुपा में बुपा सिंगापुर हॉल्डिंग्स की 62.27% हिस्सेदारी है. जबकि फेटल टोन की होल्डिंग इंश्योरेंस कंपनी में 27.86% है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications