Niva Bupa IPO: आईपीओ बाजार में आज गुरुवार को नए कंपनी का पब्लिक इश्यू खुल गया है. के लिए नया हफ्ता धमाकेदार रहने वाला है. क्योंकि इस हफ्ते स्विगी लिमिटेड, सैगिलिटी इंडिया लिमिटेड और एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के बाद गुरुवार को नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस का पब्लिक इश्यू 7 नवंबर से खुलकर 11 नवंबर को बंद हो जाएगा. यह कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 2200 करोड़ रुपए जुटाने की है. बता दें कि नीवा बुपा ने आईपीओ के लिए 29 जून, 2024 को आवेदन दिया था.
नीवा बुपा आईपीओ
- 7 से 11 नवंबर तक खुला रहेगा
- प्राइस बैंड: 70-74 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 200 शेयर
- इश्यू साइज: 2200 करोड़
- न्यूनतम निवेश: 14800
आज से खुला आईपीओ
नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए आज से खुल गया है. निवेशक 7 नवंबर से इसमें बोली लगा सकते हैं. यह आईपीओ 11 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं. आईपीओ डॉक्युमेंट्स के मुताबिक 10 रुपए के फेस वैल्यू पर कंपनी फ्रेश शेयर जारी करेगी, जिसके जरिए 800 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में मौजूदा निवेशक और प्रोमोटर्स हिस्सा बिक्री करेंगे.

आईपीओ में बुपा सिंगापुर होल्डिंग्स (Bupa Singapore Holdings Pte Ltd) 320 करोड़ रुपए के शेयर जारी करेगी. साथ ही फेटल टोन (Fettle Tone LLP) करीब 1880 करोड़ रुपए तक के शेयरों की बिक्री कर सकती है.
दूसरी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी होगी लिस्ट
नीवा बुपा हेल्थ आईपीओ के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल, एचडीएफसी बैंक और मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स नियुक्त किए गएं हैं. यह कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी के बाद दूसरी स्टैंडलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी है, जिसका आईपीओ लॉन्च हो रहा है.
नीवा बुपा में किसकी कितनी हिस्सेदारी?
नीवा बुपा में मेजोरिटी स्टेक बुपा का है, जोकि यूनाइटेड किंगडम बेस्ड इंटरनेशनल हेल्थकेयर कंपनी है. मौजूदा समय में नीवा बुपा में बुपा सिंगापुर हॉल्डिंग्स की 62.27% हिस्सेदारी है. जबकि फेटल टोन की होल्डिंग इंश्योरेंस कंपनी में 27.86% है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications