नई दिल्ली। कोरोना महामरी के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन के चलते ऑटोमोबाइल सेक्टर की हालात खराब हो गई है। इसी का असर रहा है कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की अप्रैल 2020 में बिक्री जीरो रही है। यह किसी भी कंपनी की हिस्ट्री में पहली बार हुआ है। आशंका है कि यही स्थिति देश की अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों की भी रहेगी।

सभी कंपनियों का हाल बुरा
इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में किसी भी कंपनी की एक कार भी नहीं बिकी। इतिहास में ये पहला ऐसा मौका है जब कार की बिक्री का आंकड़ा शून्य रहा। मारुति सुजुकी से लेकर महिन्द्र तक और लग्जरी कार बेचने वाली मर्सिडीज, स्कोडा तक सभी का ऐसा ही हाल रहा।
मारुति सुजुकी ने 22 मार्च को सेल्स एंड प्रोडक्शन को निलंबित कर दिया था, जिस समय देश में जनता कर्फ्यू लगाया गया था। मार्च महीने में भी मारुति सुजुकी ने कुल बिक्री में 47 फीसद की गिरावट दर्ज की थी जो कि यह सिर्फ 21 दिन की बिक्री थी। इस दौरान कंपनी ने 83,792 गाड़ियों की बिक्री की थी, जबकि इससे बीते वर्ष के समान महीने में यह आंकड़ा 158,076 यूनिट्स का रहा था। इसके बाद सरकार के लॉकडाउन के फैसले के बाद सभी प्रोडक्शन सुविधाएं बंद की हुई थीं। कंपनी की बिक्री में यह गिरावट कोरोनावायरस प्रकोप का प्रत्यक्ष परिणाम है, जिसने लॉकडाउन से पहले बिक्री पर एक टोल लिया था जब लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई थी।
632 कारें निर्यात कर सकी कंपनी
सरकार ने मारुति सुजुकी को आंशिक रूप से गुजरात में परिचालन फिर से शुरू करने की अनुमति दी है और मारुति सुजुकी ने मुंद्रा पोर्ट से 632 वाहनों को निर्यात करने में सफल रही है। इसके अलावा मारुति सुजुकी ने हरियाणा में अपने मानेसर प्लांट में आंशिक रूप से परिचालन सिंगल शिफ्ट में फिर से शुरू कर दिया है। यह गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए दिशानिर्देशों का भी पालन करेगा जो 20 अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राइवेट इंडस्ट्री और इंडस्ट्रियल प्रतिष्ठानों को संचालित करने की अनुमति देता है, लेकिन उन्हें कुछ दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। मानेसर प्लांट में 4,696 लोग काम कर रहे हैं और 50 वाहनों का निर्माण कर रहे हैं।
स्कोडा कार कंपनी के हेड जैक हॉलिस ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि अप्रैल महीने में उनकी एक भी कार नहीं बिकी है। उन्होंने लिखा कि पिछले 30 सालों में पहला मौका है जब हमने एक भी कार की बिक्री नहीं की। मैं अपने करियर के दौरान पहली बार ऐसा देख रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि ऑटो इंडस्ट्री जल्द वापसी करेगी।
एमजी मोटर्स ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि लॉकडाउन की वजह से सभी डीलरशिप बंद रहे। इस कारण अप्रैल माह में एमजी कारों की एक भी यूनिट नहीं बिकी। कंपनी ने बताया कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते में हमने हालोल (गुजरात) स्थित प्लांट में ऑपरेशन और मैन्युफैक्चरिंग को शुरू कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि मई में प्रोडक्शन फिर से पटरी पर आ जाएगा। कंपनी ने सैनेटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़े : बिना लोन के आ जाएगी कार, पड़ेगी 2 लाख रुपये सस्ती
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications