Noida Authority News: नोएडा अथॉरिटी ने पुणे में हुई एक दर्दनाक घटना को गंभीरता से लेते हुए अहम फैसला लिया है। पुणे की एक सोसाइटी में बालकनी से गमला गिरने के कारण एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले के सामने आने के बाद, नोएडा अथॉरिटी ने सभी सोसाइटी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बालकनी की दीवार (पैरापेट वॉल) पर गमले न रखें, ताकि इस तरह की घटना न हों।

नोएडा अथॉरिटी ने दी ये चेतावनी
यह फैसला बुधवार को नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम द्वारा घोषित किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस आदेश का पालन नहीं किया गया, तो ऐसे में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष या सचिव के खिलाफ FIR दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा जहां एओए मौजूद नहीं है, वहां जिम्मेदारी बिल्डर और उस फ्लैट के मालिक की होगी। प्राधिकरण ने यह कदम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है ताकि ऐसी दुखद घटनाएं दोबारा न हों।
बालकनी की दीवार या स्टैंड पर रखे गए फूलों के गमलों को हटाएं
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि सभी बालकनी की दीवार या स्टैंड पर रखे गए फूलों के गमलों को तुरंत हटा लिया जाए। अगर कोई इस नियम का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अगर जरूरत हुई तो जरूरत पड़ने पर एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष या सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। जहां एओए नहीं है, वहां बिल्डर और फ्लैट मालिक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
सोसाइटी को इस तरह दी जाए जानकारी
नोएडा प्राधिकरण ने सभी एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) को निर्देश दिया है कि वे सोसाइटी के नोटिस बोर्ड, व्हाट्सऐप ग्रुप या SMS के जरिए सभी निवासियों को यह सूचना दें और सुनिश्चित करें कि इस निर्देश का पूरी तरह से पालन हो।
लोगों की सुरक्षा के लिए अहम कदम
प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने कहा कि यह दुखद घटना सोशल मीडिया के जरिए सामने आई, जिसमें एक बच्चा सोसाइटी के कंपाउंड में खेल रहा था और बालकनी से गमला गिरने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए नोएडा की सभी सोसाइटीज को तुरंत कार्रवाई करनी होगी और दीवार से सभी गमलों को हटाना होगा। इस कदम का मकसद है लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और भविष्य में किसी भी हादसे को रोकना।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि कई लोग बालकनी को बढ़ाकर उस पर फूलों के गमले या पॉट्स रखते हैं, जो कि मौजूदा नियमों के तहत अवैध निर्माण में आता है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि इससे उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और बालकनी के इस्तेमाल पर असर पड़ेगा। प्राधिकरण का कहना है कि यह निर्णय सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और किसी की जान की कीमत पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications