Noida International Airport in Jewar: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, जो पहले अप्रैल में होना था, अब मई में होगा। इस बदलाव की घोषणा नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की है। देरी होने के पीछे एयरोड्रम लाइसेंस है। एक बार लाइसेंस मिल जाता है तो, घरेलू उड़ानें मई में शुरू हो जाएंगी, हालांकि अंतरराष्ट्रीय सर्विसेस में अधिक समय लग सकता है।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने दी जानकारी (Jewar Airport Inauguration)
मंत्री राम मोहन नायडू ने मीडिया को संबोधित करते हुए उद्घाटन की नई तारीख की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "हम नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी कर रहे हैं और इसे मई में शुरू करेंगे।" यह घोषणा अप्रैल में एयरपोर्ट खोलने की पहले की योजना के बाद की गई है।
एयरपोर्ट शुरु होने में देरी के पीछे कारण (Noida International Airport location)
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, जो एयरपोर्ट के निर्माण के लिए जिम्मेदार कंपनी है, उन्होंने बताया कि देरी की वजह एयरोड्रोम लाइसेंस नहीं होना है। उन्हें उम्मीद है कि मई में यह महत्वपूर्ण लाइसेंस मिल जाएगा, जिससे जल्द ही घरेलू उड़ानें शुरू हो सकेंगी।
जी न्यूज के अनुसार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका 70% काम पूरा हो चुका है। जेवर में स्थित यह एयरपोर्ट 1,334 हेक्टेयर में फैला है और ग्रेटर नोएडा से लगभग 35 किमी दूर है। हवाई अड्डा पूरी तरह चालू होने के बाद कनेक्टिविटी को बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने का वादा करता है।
स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल ने एयरपोर्ट को किया तैयार
इस एयरपोर्ट का निर्माण स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल तैयार कर रही है। कंपनी 40 साल तक इस एयरपोर्ट को रन करेगी। पहले फेज की क्षमता 1.2 करोड़ पैसेंजर की है। एक बार कॉमर्शियल रन स्टार्ट होने के बाद से रोजाना 65 फ्लाइट उड़ान भरेंगी और इसमें 62 फ्लाइट डोमेस्टिक होंगी। दो इंटरनेशनल फ्लाइट होंगी और कार्गो फ्लाइट होगी। पूरा बनने के बाद ये एशिया का चौथ सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।
इन लोगों को मिलेगा मुआवजा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को नई दरों के हिसाब से मुआवजा भी दिया जाएगा। इसे लेकर अथॉरिटी ने तैयारी शुरू कर दी है। न्यूज 21 ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण में 14000 गांव के किसानों को मुआवजे के रूप में साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये का वितरण किया जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट के सभी स्टेक होल्डर्स को प्रशासन की ओर से मांग पत्र भेजा जाएगा। अथॉरिटी के इस कदम से किसानों में खुशी की लहर है। रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल तक मुआवजे बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications