Noida Property Rates Increases: नोएडा प्रधिकरण ने 12 अगस्त को लखनऊ में हुई बोर्ड बैठक में नोएडा अथॉरिटी ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए 7,700 करोड़ रुपये के बड़े बजट को मंजूरी दी। इस बैठक में नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार से प्रॉपर्टी रेट्स में 6% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। आइए आपको बताते हैं कि रेट्स में क्या बदलाव किए गए हैं।

इन जगहों पर बढ़ा है नोएडा प्रॉपर्टी रेट्स (Noida Property Rates of Residential Plots)
यह बढ़ोतरी रेजिडेंशियल, ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत, इंडस्ट्रियल और डेटा सेंटर प्लॉट्स पर लागू होगी। नई दरों के अनुसार आवंटन और रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। कमर्शियल और कॉर्पोरेट ऑफिस प्लॉट्स की दरों में बदलान नहीं होगा। नोएडा प्राधिकरण के सेक्टरों को A प्लस से E तक वर्गीकृत किया गया है, जिसमें कमर्शियल एरिया A से D तक और इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1, 2 और 3 में विभाजित हैं। A प्लस को छोड़कर A से E वर्गों में रेजिडेंशियल प्लॉट्स की दरों में 6% की बढ़ोतरी होगी।
घर बनाने और इंडस्ट्रियल सेटअप पर भी पड़ेगा असर
हाल ही में 12 जुलाई को लखनऊ में हुई बोर्ड बैठक में नोएडा अथॉरिटी ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए 7,700 करोड़ रुपये के बड़े बजट को मंजूरी दी। साथ ही, इस बात पर भी फैसला लिया गया कि इंडस्ट्रियल प्लॉट्स, ग्रुप हाउसिंग और अन्य एसेट्स की दरें भी 6% बढ़ाई जाएंगी। ये दरें शहर भर में फ्लैट खरीदने, घर बनाने और इंडस्ट्रियल सेटअप जैसे ट्रांजेक्शन को प्रभावित करेंगी।
इस बैठक में भूमि आवंटन दरों को समायोजित करने के निर्णय को भी औपचारिक रूप दिया गया है। इस बैठक के दौरान नियोजित शहरी विकास का समर्थन करते हुए आर्थिक दबावों को मैनेज करने की अथॉरिटी की रणनीति पर फोकस किया गया है। रिवाइज दरों के अनुसार, केटेगरी B, C, D और E में रेजिडेंशियल लैंड अब 48,110 रुपये से 87,370 रुपये प्रति वर्ग मीटर के बीच होंगे, जो जगह और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग होंगे। आर्थिक स्थितियों को ध्यान में रखकर ये माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में नोएडा के प्रॉपर्टी के रेट्स में ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications