Noida New Link Road News: अब आपको नोएडा से फरीदाबाद जाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।डीएनडी फ्लाईओवर के पास से शुरू हो रहा डीएनडी-केजीपी एक्सप्रेसवे यानी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को लिंक करने वाली सड़क को मदनपुर गांव के पास से 12 नवंबर को शुरू करने की तैयारी है। आइए इसके बारे में आपको सारी डिटेल देते हैं।

ट्रैफिक जाम से मिलेगा लोगों को छुटकारा
ये नई सड़क मदनपुर खादर से पलवल जिले तक बनकर तैयार हो चुकी है और इस रूट के शुरू होने के बाद लोगों को सरिता विहार से बदरपुर बॉर्डर के बीच मथुरा रोड और दिल्ली के अन्य हिस्सों में लगने वाले ट्रैफिक जाम से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा ये मथुरा रोड पर लगने वाले ट्रैफिक से भी छुटकारा दिला देगी। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि यह एक्सप्रेसवे पर छह लेन हैं।
फरीदाबाद तक पहुचंने में लगेगा सिर्फ इतना समय
नवभारत टाइम्स के अनुसार, इस मार्ग पर वाहनों का संचालन शुरू होने के बाद फरीदाबाद तक पहुचंने में बहुत कम समय लगेगा। एक तरफ दिल्ली में वाहनों की संख्या कम होगी और इस नए लिंक रोड से दिल्ली से 10 मिनट में और नोएडा से 20 मिनट में फरीदाबाद पहुंचा जा सकेगा। फरीदाबाद से आगे होते हुए पलवल और सोहना तक भी इसी रूट से जाया जा सकेगा। इतना ही नहीं, केजीपी और केएमपी को भी ये मार्ग जोड़ेगा। इसके अलावा इस मार्ग के जरिये दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भी पहुंचा जा सकेगा। जिससे राजस्थान तक जाने वाले लोगों को कम परेशानी होगी।
आपको बता दें कि ये केजीपी और केएमपी को भी ये रूट कनेक्ट करेगा। इसके साथ ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इससे लोग आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके अलावा राजस्थान आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इस नए लिंक रोड पर करीब 5500 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फरीदाबाद और पलवल तक सड़क बनकर तैयार है और इसके साथ ही सर्विस लेन भी बनकर तैयार हो गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications