Noida New Traffic Rule: नोएडा में हर रोज हजारों लोगों को ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। इस ट्रैफिक से बचने के लिए अब नोएडा ट्रैफिक पुलिस नो चेंजिग लेन रूल लेकर आ गई है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने तीन जगहों पर 'नो लेन चेंजिंग ज़ोन' लागू किया है।

इन जगहों पर बनाए गए 'नो लेन चेंजिंग ज़ोन' (Noida No Lane Changing Zone)
नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास चरखा गोल चक्कर, गार्डन गैलेरिया मॉल से फिल्म सिटी तक और दलित प्रेरणा स्थल के पास बर्ड फीडिंग पॉइंट तक को नो लेन चेंजिंग जोन बनाया गया है। पुलिस ने लेन रूल्स के नियमों का उल्लंघन करने पर चालान का अमाउंट भी बढ़ा दिया है। पहले ये राशि 1,500 रुपये थी और अब इसे बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया है। ऐसे में रोजाना सफर करने वाले लोगों को ट्रैफिक की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
नोएडा के पुलिस उपायुक्त (यातायात) लखन सिंह यादव के अनुसार, लेन अनुशासन की कमी यातायात जाम के अहम कारणों में से एक है। इस वजह से नोएडा ट्रैफिक ने तीन जगहों पर ध्यान दिया है। एमिटी यूनिवर्सिटी के पास चरखा गोल चक्कर, गार्डन गैलेरिया मॉल से फिल्म सिटी तक, और दलित प्रेरणा स्थल के पास बर्ड फीडिंग पॉइंट से जाने वाले अब यात्रियों को चौराहे में प्रवेश करने के बाद अंत में लेन बदलने की अनुमति नहीं होगी।
ट्रैफिक पुलिस होगी तैनात (Noida Traffic Police)
नियम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए, सुबह 8 बजे से 1 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से 9 बजे तक निर्धारित जगहों पर तीन ट्रैफिक पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। शुरुआत में, उल्लंघन करने वालों को पुलिस अधिकारियों से ई-चालान मिलेगा और बाद में कैमरे लगाए जाएंगे।
ट्रैफिक पुलिस ने साइन बोर्ड भी लगाएं (Noida New Traffic Rules News)
आम जनता के लिए नोएडा ट्रैफिक 'नो लेन चेंज ज़ोन स्टार्ट' और 'लेन चेंज प्रोहिबिटेड' के साइनबोर्ड भी लगाए हैं। लेन चेंज के साइनबोर्ड राउंडअबाउट या चौराहों से लगभग 100 मीटर पहले लगाए जाते हैं। इससे लोगों को अपनी लेन चेंज करने में या उसी पर बने रहने के लिए काफी समय मिल जाता है और वह इस बात पर भी विचार कर पाते हैं कि आने वाले रास्ते के लिए उन्हें लेन बदलनी है या नहीं।
जब लोग काफी दूसरी लेन में आने लगते हैं तो ट्रैफिक से जुड़ी दिक्कतों का सामना कई अन्य चालकों को करना पड़ता है और उन्हें लेन पर पूरा समय या जगह नहीं मिल पाती, इसकी वजह से ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ जाता है।
जुर्माने से बचने के लिए नियमों को न करें अनदेखा (Noida Traffic Rules)
मोटर वाहन अधिनियम की धारा 119/177 के अनुसार, हर चालक को सभी साइनबोर्ड का ध्यान रखना और सड़क के नियमों का पालन करना जरूरी है। "नो लेन चेंज ज़ोन स्टार्ट" या "लेन चेंज प्रोहिबिटेड" जैसे साइनबोर्ड को अनदेखा करना नियमों का उल्लंघन माना जाता है, और आप पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।
अगर आप बार-बार लेन बदलने के इन नियमों को तोड़ते हैं तो मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत ड्राइवर को जुर्माने के साथ-साथ ढंड का सामना करना पड़ सकता है। सड़क पर खतरनाक ड्राइविंग के लिए 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications